भारत

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को खुलेंगे

उत्तराखंड में श्री गंगोत्री धाम के कपाट इस वर्ष अक्षय तृतीया यानी 30 अप्रैल को सुबह साढ़े दस बजे खुलेंगे। उत्तरकाशी स्थित गंगोत्री धाम के कपाट आगामी 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रोहिणी नक्षत्र में सुबह साढ़े दस बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही राज्य में चारधाम यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि हिंदू नववर्ष और चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के नवरात्रि के पहले दिन रविवार को गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का मुहूर्त निकाला गया। उन्होंने बताया कि देवी गंगा की उत्सव डोली अपने शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा गांव से 29 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। अगले दिन 30 अप्रैल की सुबह नौ बजे देवी गंगा की डोली गंगोत्री धाम पहुंचेगी। यमुनोत्री धाम के कपाट भी अक्षय तृतीया के पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। हालांकि, कपाट खुलने का मुहूर्त छह अप्रैल को यमुना जयंती के अवसर पर तय किया जाएगा। वहीं, केदारनाथ के कपाट दो मई और बद्रीनाथ के कपाट चार मई को खोले जाएंगे।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

12 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

12 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

13 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

14 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

14 घंटे ago