भारत

दूरसंचार विभाग और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं ने बाढ़ प्रभावित त्रिपुरा में सेवाएं बहाल करने में महत्वपूर्ण प्रगति की

बाढ़ प्रभावित त्रिपुरा में दूरसंचार सेवाओं को बहाल करने के लिए दूरसंचार विभाग (डीओटी) हर संभव प्रयास कर रहा है। कठिन चुनौतियों के बीच बीएसएनएल, रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन सहित तमाम दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) के संयुक्त प्रयास से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 94 प्रतिशत से अधिक दूरसंचार नेटवर्क बहाल हो गया है। इससे बचाव दलों, सरकारी अधिकारियों और आम जनता के लिए महत्वपूर्ण संचार को बनाए रखने में मदद मिली है।

त्रिपुरा को जबरदस्‍त बारिश के कारण गंभीर व्यवधानों का सामना करना पड़ा है। भारी बारिश के कारण वहां 19 अगस्त से 23 अगस्त तक बाढ़ की गंभीर स्थिति पैदा हो गई। बाढ़ के कारण दूरसंचार बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान हुआ और इससे दूरसंचार सेवाएं व्यापक तौर पर बाधित हुईं।

संकटग्रस्त समुदायों की मदद करने और दूरसंचार कनेक्टिविटी को बेहतर करते हुए सेवाओं का निर्बाध कवरेज सुनिश्चित करने के लिए दूरसंचार विभाग और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं द्वारा निम्नलिखित उपाय किए गए हैं:

  • दूरसंचार विभाग अपनी फील्ड यूनिट यानी पूर्वोत्‍तर लाइसेंस सेवा क्षेत्र (एनई-एलएसए) और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के साथ लगातार स्थिति की समीक्षा कर रहा है।
  • त्रिपुरा में दूरसंचार विभाग की एलएसए इकाई ने तुरंत कार्रवाई की। उसने राज्य प्रशासन के अलावा राज्य आपदा प्रबंधन इकाई और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के साथ मिलकर काम किया ताकि दूरसंचार नेटवर्क को जल्‍द से जल्‍द बहाल किया जा सके।
  • दूरसंचार विभाग ने अपने फील्ड ऑफिस से जमीनी स्‍तर की रिपोर्ट मिलने के बाद 22.08.2024 से 27.08.2024 तक त्रिपुरा राज्य में इंट्रा सर्किल रोमिंग (आईसीआर) चालू किया है। सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं ने अपने नेटवर्क में इंट्रा सर्किल रोमिंग को तुरंत लागू कर दिया। इससे ग्राहकों को किसी भी उपलब्ध दूरसंचार सेवा नेटवर्क की सेवाओं का लाभ उठाने की अनुमति मिली, भले ही उनका सबस्क्रिप्‍शन कुछ भी हो।
  • दूरसंचार सेवा प्रदाताओं ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुरोध के आधार पर प्रभावित क्षेत्र में क्षतिग्रस्त दूरसंचार उपकरणों को तुरंत बदल दिया है। इससे संकटग्रस्त इलाकों में स्‍थानीय निवासियों और जमीनी स्‍तर पर काम कर रहे बचावकर्मियों एवं आपदा प्रबंधन टीमों दोनों को मदद मिली है।
  • इसके अलावा, दूरसंचार सेवा प्रदाता कई अन्य उपाय भी कर रहे हैं ताकि लोग इस मुश्किल घड़ी में एक-दूसरे के संपर्क में रह सकें। जियो ने इन क्षेत्रों के ऐसे सभी ग्राहकों के लिए अपने प्रीपेड प्लान की वैधता 4 दिन बढ़ा दी है, जिनके प्लान हाल में समाप्त हुए हैं या अगले 2 दिनों में समाप्त होने वाले हैं। एयरटेल के ऐसे प्रीपेड ग्राहक जिनके प्लान की वैधता समाप्त हो गई है और वे रिचार्ज नहीं करवा पा रहे हैं, उन्हें रोजाना 1.5 जीबी मुफ्त मोबाइल डेटा के साथ 4 दिनों की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा, सभी पोस्टपेड ग्राहकों के लिए बिल भुगतान की तिथियों को भी 30 दिन आगे बढ़ा दिया गया है।
Editor

Recent Posts

पश्चिम एशिया तनाव के बीच केंद्र ने निर्यातकों को दी बड़ी राहत, रिलीफ योजना मार्च 2027 तक बढ़ाई

केन्‍द्र सरकार ने पश्‍चिम एशिया में भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बिगड़ने के मद्देनज़र रेजिलिएंस एंड लॉजिस्टिक्सि…

59 मिनट ago

रक्षा अधिग्रहण परिषद ने रक्षा बलों के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपये के पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने 26 अक्टूबर, 2026…

1 घंटा ago

आईएनएस त्रिशूल इटली के सिविटावेकिया शहर पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज त्रिशूल भूमध्य सागर में अपनी चल रही परिचालन कार्यक्रम के दौरान…

1 घंटा ago

रेल मंत्री एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने जयपुर (खातीपुरा) – टाटानगर – सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

जयपुर (खातीपुरा) - टाटानगर - सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन का आज शुभारंभ किया गया। इस अवसर…

1 घंटा ago

TDB-DST ने मनस्तु स्पेस के साथ 116 करोड़ रुपए के आरडीआई समर्थन के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने अनुसंधान विकास…

1 घंटा ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने विजयवाड़ा में डॉ. एनटीआर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 40वें वर्षगांठ (रूबी जयंती) समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में डॉ. एनटीआर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय…

3 घंटे ago