बिज़नेस

DPIIT और स्ट्राइड वेंचर्स ने भारत स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज 2025 के विजेता की घोषणा की

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने स्टार्टअप इंडिया और स्ट्राइड वेंचर्स के साथ साझेदारी में स्टार्टअप ब्यूयेंसी प्लास्टिक फॉर चेंज रिसाइक्लिंग प्राइवेट लिमिटेड को भारत स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज 2025 का विजेता घोषित किया। यह पहल उच्च-प्रभाव वाले घरेलू स्टार्टअप्स को मान्यता देने और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई है।

चैलेंज के 30 दिनों के दौरान प्राप्त 120 से अधिक स्टार्टअप आवेदनों में से विजेता का चयन किया गया। देश के 22 राज्यों से आवेदन प्राप्त हुए थे, जो स्थिरता, फिनटेक और ई-मोबिलिटी क्षेत्र में काम कर रहे स्टार्टअप्स से थे।

इस चैलेंज के विजेता, प्लास्टिक फॉर चेंज, की स्थापना 2015 में हुई थी और इसका विशेष ध्यान एख फेयर ट्रेड सत्यापित पुनचक्रित प्लास्टिक आपूर्ति श्रृंखला बनाने पर है। कंपनी वर्तमान में पुनर्चक्रण इकाइयों को उच्च गुणवत्ता वाले आरपीईटी, आरएचडीपीई और आरपीपी सामग्री प्रदान करने के लिए प्लास्टिक कचरे के नैतिक सोर्सिंग और एकत्रीकरण पर ध्यान केंद्रित कर रही है। अनौपचारिक अपशिष्ट और प्लास्टिक संग्रहकर्ताओं के साथ सीधे काम करते हुए और उन्हें औपचारिक अर्थव्यवस्था में एकीकृत करते हुए, स्टार्टअप की वर्तमान में 20,000 टन से अधिक की संग्रह क्षमता है और अब इसका लक्ष्य भारतीय प्लास्टिक पुनचक्रण क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करना है।

स्ट्राइड वेंचर्स भारत में सबसे बड़ा वेंचर डेट फंड है, जिसने पिछले पांच सालों में 170 से ज़्यादा नए युग के स्टार्टअप्स को 1 बिलियन डॉलर से अधिक की प्रतिबद्धता दी है। स्ट्राइड ने अब सिंगापुर, अबू धाबी, रियाद और लंदन में अपनी उपस्थिति का विस्तार कर लिया है। इस साल की शुरुआत में, स्ट्राइड वेंचर्स ने देश भर में उभरते स्टार्टअप्स को फंडिंग, नेटवर्क, बाजार पहुंच के साथ-साथ मेंटरशिप सहायता प्रदान करने और भारतीय स्टार्टअप्स को विश्व स्तर पर विस्तार करने में मदद करने के लिए डीपीआईआईटी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे।

यह पहली बार था जब स्ट्राइड वेंचर्स ने भारत स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज की मेजबानी की। विजेताओं के लिए, स्ट्राइड वेंचर्स ने उचित डिलिजेंस के अधीन 10 करोड़ रुपये तक के निवेश की घोषणा की, साथ ही आगे के इको-सिस्टम समर्थन, मेंटरशिप और स्ट्राइड के नेटवर्क तक पहुंच प्रदान की, ताकि भारत में स्थिरता और चक्रियता में स्टार्टअप के प्रयासों को और आगे बढ़ाया जा सके।

Editor

Recent Posts

आईएनएस त्रिशूल ने इटली के सिवितावेचिया में अपनी पोर्ट कॉल का समापन किया

भारतीय नौसेना के जहाज त्रिशूल ने भूमध्य सागर में अपनी मौजूदा परिचालन तैनाती के हिस्से…

2 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) की महापरिषद की 93वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को साकार करने तथा देश में…

3 घंटे ago

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ कमजोर होकर कम गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल गया

चक्रवाती तूफान अर्नब कमजोर होकर निम्‍न दवाब में बदल गया है, लेकिन अगले 24 घंटे…

3 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद के सभी रूपों के उन्मूलन और सामूहिक क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद के सभी रूपों के उन्मूलन और सामूहिक क्षेत्रीय सुरक्षा…

3 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात 'अर्नब' के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और…

3 घंटे ago