बिज़नेस

स्टार्टअप इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने और नवाचार को प्रोत्साहन हेतु DPIIT ने फोनपे और शेल इंडिया के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने डीपीआईआईटी की ओर से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स के लिए सहयोग बढ़ाने और अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रों में नवाचार को प्रोत्साहन देने के लिए 19 अगस्त 2026 को फोनपे और शेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

इन साझेदारियों का उद्देश्य प्रौद्योगिकी, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, मार्गदर्शन, बाजार के अवसरों और उद्योग नेटवर्क तक पहुंच का विस्तार करना है, साथ ही देश में एक सुदृढ़, समावेशी व आत्मनिर्भर स्टार्टअप इकोसिस्टम को प्रोत्साहन देना है।

डीपीआईआईटी के साथ अपने सहयोग के अंतर्गत, फोनपे डीपीआईआईटी की ओर से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स को कई लाभ पहुंचाएगा, जिनमें इसके पेमेंट गेटवे के माध्यम से लेन-देन क्रेडिट, इंडस ऐपस्टोर तक पहुंच, समर्पित ऑनबोर्डिंग और सहायक सेवाएं, और ब्रांड की विजिबिलिटी बढ़ाने के अवसर शामिल हैं। फोनपे फिनटेक, बिक्री, गो-टू-मार्केट रणनीतियों और व्यवसाय के विस्तार जैसे विषयों पर नियमित मास्टरक्लास और वेबिनार भी आयोजित करेगा, जिससे स्टार्टअप्स अपनी क्षमताओं को मजबूत कर सकें और तरक्की को गति दे सकें।

शेल इंडिया के साथ हुए समझौता ज्ञापन का मुख्य उद्देश्य ऊर्जा और जलवायु-तकनीक क्षेत्रों में काम करने वाले स्टार्टअप्स को सहयोग देना है। इस साझेदारी के माध्यम से, शेल इंडिया स्टार्टअप्स को मार्गदर्शन, रणनीतिक सहयोग, निवेशकों और इनक्यूबेटर्स से संपर्क और शेल ई4 स्मार्ट एनर्जी ट्रैक में हिस्सा लेने के अवसर प्रदान करेगी। उम्मीद है कि यह पहल स्टार्टअप्स को विकास के मौके प्रदान करेगी, उन्हें नवीन समाधानों को व्यापक स्तर पर लागू करने में मदद करेगी और भारत के स्वच्छ ऊर्जा की ओर बदलाव में योगदान देगी।

इसके साथ ही, शेल इंडिया के साथ सहयोग से ऊर्जा व जलवायु-तकनीक स्टार्टअप इकोसिस्टम में उभरते नवाचारों और सर्वोत्तम प्रथाओं को उजागर करने वाली क्षेत्रीय सफलता की कहानियों, श्वेत पत्रों, नीतिगत संक्षिप्त विवरणों, उद्योग परिदृश्य रिपोर्टों और केस स्टडी की तैयारी के माध्यम से जानकारी साझा करने और इकोसिस्टम विकास को बढ़ावा मिलेगा।

इन साझेदारियों से स्टार्टअप्स के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग की जानकारी, मार्गदर्शन, बाजार संबंधों और निवेश के अवसरों तक पहुंच मजबूत होने की उम्मीद है, जिससे वे स्थायी आधार पर विस्तार कर सकें, नवाचार को प्रोत्साहन दे सकें और भारत के आर्थिक विकास और तकनीकी तरक्की में योगदान दे सकें।

Editor

Recent Posts

70वां धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस आज नागपुर के दीक्षाभूमि में मनाया जाएगा

70वां धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस आज नागपुर के दीक्षाभूमि में मनाया जाएगा। भारतीय संविधान के शिल्पकार…

6 घंटे ago

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी और दशहरा का त्योहार आज देशभर में हर्षोल्‍लास से मनाया जा रहा है

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी और दशहरे का पर्व आज देशभर में…

6 घंटे ago

अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज भारत की आधिकारिक यात्रा पर मुंबई पहुंचेंगे

अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज भारत की आधिकारिक यात्रा पर मुंबई पहुंचेंगे। आगमन…

6 घंटे ago

भारत और न्यूज़ीलैंड का व्यापार समझौता-एफटीए आज विजयादशमी के अवसर पर लागू

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार एवं निवेश मंत्री टॉड…

6 घंटे ago

भारत और सऊदी अरब ने द्विपक्षीय विद्युत इंटरकनेक्शन पहल पर चर्चा की

ऊर्जा मंत्रालय में सचिव श्री पंकज अग्रवाल ने सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय में विद्युत…

6 घंटे ago

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऑस्ट्राहिंद’ के पांचवें संस्करण की शुरुआत तिरुवनंतपुरम में हुई

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ऑस्ट्राहिंद 2026 का पांचवां संस्करण आज से…

6 घंटे ago