बिज़नेस

DPIIT ने भारतीय स्टार्टअप में निवेश एवं मार्गदर्शन के लिए Flipkart के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में भारतीय घरेलू ई-कॉमर्स बाजार फ्लिपकार्ट के साथ भागीदारी की है और पूरे देश में तकनीकी स्टार्टअप को समर्थन प्रदान करने एवं उसे सशक्त बनाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।

इस साझेदारी का उद्देश्य अन्वेषकों और उद्यमियों के विकास को प्रोत्साहित करना है, यह साझेदारी 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर निधि के साथ फ्लिपकार्ट लीप एंड वेंचर्स पहल के अंतर्गत मौजूदा प्रयासों को आगे बढ़ाती है। अब तक कंपनी ने 20 कंपनियों में निवेश किया है और उच्च विकास क्षमता वाले स्टार्टअप की पहचान कर रहा है।

यह सहयोग स्टार्टअप को बाजार अनुसंधान के लिए सरकारी अधिकारियों द्वारा प्रकाशित उद्योग रिपोर्ट, शोध पत्र, डेटासेट और अन्य अध्ययनों तक पहुंच प्रदान करेगा और अवसरों के लिए स्टार्टअप द्वारा दायर फास्ट-ट्रैक पेटेंट आवेदनों तक पहुंच प्रदान करेगा।

यह एमओयू डीपीआईआईटी की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिससे वह अपने भागीदारों को अधिक कार्यक्रम अपनाने, पहुंच एवं भागीदारी के लिए स्टार्टअप इंडिया के कार्यक्रम और नेटवर्क तक पहुंच और संपर्क को सक्षम बनाता है।

देश में स्टार्टअप इंडिया के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के बारे में अपने दृष्टिकोण को साझा करते हुए संजीव, संयुक्त सचिव, स्टार्टअप इंडिया ने कहा कि यह नवाचार एवं उद्यमिता की भावना को दर्शाता है जो हमारे देश की प्रगति को आगे बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि समझौता ज्ञापन स्टार्टअप को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में सक्षम बनाने के लिए एक संपन्न वातावरण के लिए तालमेल स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि यह सहयोग आइडिया को प्रभावशाली समाधानों में बदलने में गति प्रदान करेगा, वैश्विक नवाचार नेता के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत करेगा।

रजनीश कुमार, फ्लिपकार्ट समूह के कॉर्पोरेट मामलों के मुख्य अधिकारी ने कहा कि एमओयू रणनीतिक समर्थन, संसाधन पहुंच एवं वैश्विक बाजार संपर्क के माध्यम से स्टार्टअप को सशक्त बनाने के कंपनी के लक्ष्य को दर्शाता है। निरंतर सहयोग एवं संयुक्त तालमेल के साथ, फ्लिपकार्ट का लक्ष्य उद्यमियों के लिए 100 मिलियन अमरीकी डालर के उद्यम निधि के साथ अवसरों को खोलना है जिससे भारत और उससे बाहर प्रौद्योगिकी एवं व्यापार के भविष्य को आकार देने वाली सफलताओं को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि फ्लिपकार्ट प्रोटोटाइप विकास जैसे विभिन्न मील के पत्थर के लिए संसाधन, मार्गदर्शन एवं समर्थन प्रदान करेगा और अंतरराष्ट्रीय विस्तार के लिए संपर्क और अंतर्दृष्टि प्रदान करेगा।

Editor

Recent Posts

छठ पर्व के मद्देनजर उत्तर रेलवे कल से दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों से 31 विशेष रेलगाड़ियां चलाएगा

उत्तर रेलवे छठ पर्व के लिए ने कल से दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों से…

5 घंटे ago

37,500 करोड़ रुपये की कोयला/लिग्नाइट सतह आधारित गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने की योजना का दूसरा चरण सम्‍पन्‍न

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 13 मई, 2026 को देश में सतही कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं…

5 घंटे ago

भारतीय डाक और इंडिगो ने मिलकर 15 उड़ानों में डिजिटल डिटॉक्स द्वितीय चरण संचालित किया

संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने इंडिगो के सहयोग से डिजिटल डिटॉक्स द्वितीय चरण आयोजित…

5 घंटे ago

अमेरिकी सांसदों ने दीपावली को अवकाश घोषित करने वाला विधेयक दोबारा पेश किया

अमरीका में दीपावली को अवकाश घोषित करने के लिए सांसदों ने प्रतिनिधि सभा में दीपावली…

6 घंटे ago

दिल्ली में नमो यमुना रिवर सफारी क्रूज़ सेवा शुरू, यह सेवा सोनिया विहार से जगतपुर के बीच छह किलोमीटर के दायरे में चलेगी

दिल्ली ने अपनी नदी-आधारित पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया…

6 घंटे ago

भारत ने तुर्किए के अंताल्या में आयोजित UNFCCC COP31 में जलवायु बहुपक्षवाद और निष्पक्ष एवं महत्वाकांक्षी परिणाम को लेकर अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की

भारत ने जलवायु बहुपक्षवाद और समानता एवं साझा लेकिन अलग-अलग जिम्मेदारियों तथा संबंधित क्षमताओं (सीबीडीआर-आरसी)…

6 घंटे ago