बिज़नेस

DPIIT ने स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप पॉलिसी फोरम के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने गुरुवार को स्टार्टअप पॉलिसी फोरम (एसपीएफ) के साथ ऐतिहासिक समझौता किया। यह फोरम भारत की अग्रणी नई पीढ़ी की कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाला एक प्रतिष्ठित उद्योग संगठन है।

स्टार्टअप पॉलिसी फोरम बैठक – संस्थापकों और नीति निर्माताओं की एक सभा – 15-16 जनवरी को भारत मंडपम में राष्ट्रीय स्टार्टअप सप्ताह समारोह के रूप में आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग और स्टार्टअप पॉलिसी फोरम सदस्यों के बीच नए सहयोग की घोषणा करने के लिए एक सार्थक मंच प्रदान करेगा। स्टार्टअप पॉलिसी फोरम उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के साथ मिलकर विशेष इमर्सिव कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिससे वैश्विक निवेशक भारतीय स्टार्टअप के साथ जुड़ सकेंगे और देश भर में उभर रहे अभूतपूर्व नवाचारों को प्रत्यक्ष रूप से देख सकेंगे।

स्टार्टअप इंडिया के संयुक्त सचिव संजीव ने इस अवसर पर कहा कि स्टार्टअप पॉलिसी फोरम के साथ यह रणनीतिक सहयोग एक अनुकूल माहौल बनाने के लिए उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग की दृढ़ प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है, जहां स्टार्टअप फल-फूल सकें और भारत के वैश्विक नवाचार केंद्र बनने के मिशन में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

उन्होंने आगे कहा कि स्टार्टअप पॉलिसी फोरम सदस्य भारत की उद्यमशीलता की भावना का सार प्रस्तुत करते हैं और इस मिशन में उनकी भागीदारी वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग और स्टार्टअप पॉलिसी फोरम सदस्यों के बीच साझेदारी बनाकर, गठबंधन वैश्विक स्तर पर भारतीय स्टार्टअप इको-सिस्टम को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय हितधारकों के साथ संबंधों को सुविधाजनक बनाने का प्रयास करता है।

स्टार्टअप पॉलिसी फोरम की अध्यक्ष और सीईओ श्वेता राजपाल कोहली ने कहा, “यह गठबंधन एक सुदृढ़ और संपन्न स्टार्टअप इकोसिस्टम बनाने के लिए उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग और स्टार्टअप पॉलिसी फोरम की साझा आकांक्षाओं को दर्शाता है। स्टार्टअप पॉलिसी फोरम सदस्यों और उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के बीच उपयोगी सहयोग की सुविधा प्रदान करके, हमारा लक्ष्य वैश्विक नवाचार मानचित्र पर भारत की स्थिति सुनिश्चित करना और उद्यमियों को उनकी पूरी क्षमता को अनलॉक करने के लिए सशक्त बनाना है।”

Editor

Recent Posts

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिनों…

1 दिन ago

ब्रिक्स व्‍यापार मंच में पीएम मोदी ने स्‍थायी वैश्विक व्यापार के लिए सुरक्षित समुद्री और आपूर्ति मार्ग तथा व्यापारिक बाधाएं हटाने पर बल दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार को सुचारु बनाए रखने के लिए सुरक्षित समुद्री मार्ग,…

1 दिन ago

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव…

1 दिन ago

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

2 दिन ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के…

2 दिन ago