भारत

डॉ. अजय कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष का पदभार संभाला

रक्षा मंत्रालय के पूर्व सचिव डॉ. अजय कुमार ने आज संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। आयोग के सबसे वरिष्ठ सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला (सेवानिवृत्त) ने उन्हें यह शपथ दिलाई।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक. करने के बाद, डॉ. अजय कुमार ने अमेरिका के मिनेसोटा विश्वविद्यालय से एप्लाइड इकोनॉमिक्स में एमएस और अमेरिका के मिनेसोटा विश्वविद्यालय के कार्लसन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पीएचडी की है। उन्हें 2019 में एमिटी यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की मानद उपाधि भी प्रदान की गई थी।

डॉ. अजय कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1985 बैच के केरल कैडर के अधिकारी हैं। तीन दशक से अधिक के अपने शानदार करियर के दौरान, उन्होंने केरल राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्र में भी महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। केरल में उन्होंने जिन महत्वपूर्ण पदों पर काम किया उनमें वह इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रबंध निदेशक; सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव पद पर थे। केंद्र में उन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी निदेशक; संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के संयुक्त सचिव; राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के महानिदेशक; इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अपर सचिव; रक्षा उत्पादन सचिव जैसे महत्वपूर्ण विभागों को संभाला। डॉ. कुमार ने अंतिम कार्यकाल के रूप में रक्षा मंत्रालय के सचिव के रूप में कार्य किया।

उन्होंने कई ई-गवर्नेंस पहलों को शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जैसे ” जीवन प्रमाण ” (पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र); माईगव, प्रगति (प्रधानमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंस); बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली; एम्स में ओपीडी पंजीकरण प्रणाली; क्लाउड सेवा प्रदाताओं के उपयोग के लिए सरकार की “क्लाउड फर्स्ट” नीति, आदि।

डॉ. अजय कुमार के लेख कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। इसके अलावा, उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। इनमें 1994 में नेशनल स्काउट्स एंड गाइड्स द्वारा “सिल्वर एलीफेंट” पदक; देश में इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2012 के लिए “इलेक्ट्रॉनिक्स लीडर ऑफ द ईयर”; 2015 में इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सेमीकंडक्टर एसोसिएशन द्वारा “टेक्नोवेशन साराभाई अवार्ड”; 2017 में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड अप्लायंसेज मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन द्वारा “चैंपियन ऑफ चेंज” जैसे अहम अवार्ड शामिल हैं।

Editor

Recent Posts

इस्राएल में संसदीय चुनाव के लिए मतदान आज

इस्राएल में आज संसदीय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। चुनाव में हमास के…

2 घंटे ago

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच आज वेलिंगटन में

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा ट्वेन्टी-ट्वेन्टी क्रिकेट मैच आज वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में…

3 घंटे ago

चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया, SIR के तहत फॉर्म-6 में कोई बदलाव नहीं किया गया

निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर को कानूनी रूप से अधिकृत बताते…

3 घंटे ago

भारत ने नई दिल्ली में विधिक माप विज्ञान की अंतरराष्ट्रीय समिति की 61वीं बैठक की मेजबानी की

भारत 26 से 28 अक्टूबर, 2026 तक नई दिल्ली में विधिक माप विज्ञान की अंतरराष्ट्रीय…

3 घंटे ago

सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के पोत निर्माण उद्योग के लिए कोरियाई कंपनियों को आमंत्रित किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दक्षिण कोरिया के बुसान में…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 अक्टूबर 2026 को शाम 5:30 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम…

15 घंटे ago