विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने UNSC में सुधारों, शांतिरक्षा अभियानों को सुव्यवस्थित करने और मानवीय सहायता आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कल जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की तत्परता, शांति रक्षक अभियानों को व्यवस्थित करने और मानवीय आपूर्ति श्रृंखलाओं के सशक्तिकरण का उल्लेख किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि उन्होंने वैश्विक शासन में सुधार को लेकर बातचीत की। फ्रांस में आयोजित बैठक में उन्होंने ऊर्जा चुनौतियों, उर्वरक आपूर्ति और खाद्य सुरक्षा को लेकर ग्लोबल साउथ के देशों की चिंताओं को विशेष रूप से उठाया। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक में भागीदारी करने के लिए फ्रांस की दो दिन की यात्रा पर हैं।





