अंतर्राष्ट्रीय

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने कनाडा के नियाग्रा में जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक ऊर्जा सुरक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों पर आउटरीच सत्र में भाग लिया

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज कनाडा के नियाग्रा में जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक ऊर्जा सुरक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों पर आउटरीच सत्र में भाग लिया। बैठक के दौरान डॉ. जयशंकर ने भारत का दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। दोनों मुद्दों पर निर्भरता कम करने और लचीलापन बनाने की आवश्यकता पर बात हुई। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सहयोग ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है। इससे पहले विदेश मंत्री ने एक अन्य बैठक समुद्री सुरक्षा और समृद्धि पर आउटरीच सत्र में भाग लिया। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद के निमंत्रण पर जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए कनाडा की यात्रा पर हैं।

Editor

Recent Posts

यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए अमरीका, यूक्रेन और रूस आज अबूधाबी में बातचीत शुरू करेंगे

यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए अमरीका, यूक्रेन और रूस आज अबूधाबी में बातचीत…

5 घंटे ago

गंगोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 12:05 बजे शीतकाल के लिए होंगे बंद

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 12 बजकर 5…

6 घंटे ago

गोवर्धन पूजा आज देशभर में मनाई जा रही है

गोवर्धन पूजा आज देशभर में मनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश में स्थानीय लोगों के…

6 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से फोन पर बातचीत की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल शाम रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से…

6 घंटे ago