खेल

खेलो इंडिया पैरा गेम्स 20 से 27 मार्च तक नई दिल्ली में आयोजित होंगे

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि आगामी 20-27 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया पैरा गेम्स में कई अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट एक्शन में नजर आएंगे।

यह खेलो इंडिया पैरा गेम्स का दूसरा संस्करण होगा। पहला संस्करण भी दिसंबर 2023 में दिल्ली में आयोजित किया गया था। आगामी केआईपीजी 2025 में करीब 1230 पैरा एथलीट छह श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करेंगे, जिनमें से कई 2024 पेरिस पैरालंपिक और चीन के हांग्जो में 2022 एशियाई पैरा खेलों के पदक विजेता हैं।

केआईपीजी 2025 में पैरा तीरंदाजी, पैरा एथलेटिक्स, पैरा बैडमिंटन, पैरा पावरलिफ्टिंग, पैरा शूटिंग और पैरा टेबल टेनिस में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। पहले संस्करण में फुटबॉल (सेरेब्रल पाल्सी) भी खेला गया था।

21 से 26 मार्च तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पैरा एथलेटिक्स, पैरा तीरंदाजी, पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा, जबकि आईजी स्टेडियम परिसर 20 से 27 मार्च तक पैरा बैडमिंटन और पैरा टेबल टेनिस स्पर्धाओं के खेल आयोजित होंगे। डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज 21 से 25 मार्च तक पैरा शूटिंग स्पर्धाओं की मेजबानी करेगा।

इनमें स्वर्ण पदक विजेता हरविंदर सिंह (तीरंदाजी), धर्मबीर (क्लब थ्रो) और प्रवीण कुमार (ऊंची कूद) प्रमुख होंगे। भारत ने पेरिस 2024 में रिकॉर्ड 29 पदक जीते थे। इनमें से सात स्वर्ण पदक थे। पेरिस पैरालंपिक में 84 सदस्यीय भारतीय दल में, 25 खेलो इंडिया एथलीट शामिल थे। उनमें से पांच पेरिस से पदक लेकर लौटे।

पैरा खेल, भारत सरकार के लिए प्राथमिकता का क्षेत्र है। 2028 एलए ओलंपिक के लिए टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम कोर ग्रुप में कम से कम 52 पैरा एथलीट है। डॉ. मांडविया ने कहा, “हमारे पैरा एथलीटों की अभूतपूर्व सफलता बड़े पैमाने पर खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। उनकी ‘हम कर सकते हैं’ की सोच, वास्तव में प्रेरक है और मुझे यकीन है कि हम आगामी खेलो इंडिया पैरा गेम्स में कुछ बेहतरीन प्रदर्शन देखेंगे।”

साल 2025 में खेलो इंडिया पैरा गेम्स, खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों के बाद भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित दूसरा राष्ट्रीय आयोजन होगा, जिसका पहला भाग जनवरी में लद्दाख में आयोजित किया गया था और समापन भाग 9-12 मार्च तक गुलमर्ग, जम्मू और कश्मीर में निर्धारित है।

खेलो इंडिया पैरा गेम्स के बारे में

खेलो इंडिया पैरा गेम्स, खेलो इंडिया मिशन का हिस्सा है, जिसका मकसद प्रतिभाशाली एथलीटों को अपने खेल और प्रतिस्पर्धी कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। दिसंबर 2023 में आयोजित खेलो इंडिया पैरा गेम्स का पहला संस्करण, पैरा एथलीटों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने में सक्षम बनाने के लिए आयोजित किया गया था। ये खेल नई दिल्ली में तीन स्थानों पर सात खेल श्रेणियों में खेले गए। मार्च 2025 में राजधानी में आयोजित होने वाले केआईपीजी का दूसरा संस्करण भी छह श्रेणियों में आयोजित किया जाएगा।

Editor

Recent Posts

पाकिस्तान के हवाई हमलों में अफ़ग़ानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में 9 नागरिकों की मौत

अफ़गानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में पाकिस्तान के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों…

3 मिनट ago

पीएम मोदी ने UPSC के शताब्दी समारोह को किया संबोधित, कहा- 100 वर्षों में बदलाव के बावजूद संस्था पर भरोसा अटूट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा…

6 मिनट ago

सरकार ने चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक रखने की अवधि को घटाकर 15 दिन किया और स्टॉक रखने की सीमा 1,000 क्विंटल निर्धारित की

नए चीनी सीजन की एक अक्टूबर से शुरुआत के साथ भारत सरकार ने त्योहारी सीजन…

9 मिनट ago

भारतीय नौसेना पोत त्रिशूल ने भारत-फ्रांस द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास वरुण के 24वें संस्करण में भाग लिया

भारतीय नौसेना पोत-आईएनएस त्रिशूल फ्रांसीसी नौसेना के साथ वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास 'वरुण' के 24वें…

10 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों की जान बचाने में दिखाए गए अदम्य साहस और वीरता के लिए कैप्टन स्मित माछर की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल…

4 घंटे ago

फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू से हमला करने की कोशिश के आरोप में विमान के सह-पायलट को गिरफ्तार

दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…

6 घंटे ago