भारत

डॉ. मनसुख मांडविया ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर राष्ट्रव्यापी खेल भागीदारी का आह्वान किया

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल और श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सभी नागरिकों से राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में कम से कम एक घंटे के लिए आउटडोर खेलों में भाग लेने का आह्वान किया है।

डॉ. मंडाविया ने प्रधानमंत्री के नारे “खेलेगा इंडिया, खिलेगा इंडिया” से प्रेरित होकर कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना भारत को एक फिट राष्ट्र बनाना है। उनके फिट इंडिया मूवमेंट की परिकल्पना प्रत्येक नागरिक के लिए एक कार्यक्रम है, और मैं आप सभी को इस वर्ष के राष्ट्रीय खेल दिवस पर इस राष्ट्रव्यापी उत्सव का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करता हूं।”

केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ाने के महत्व पर प्रकाश डाला और इस बात पर जोर दिया कि अपने स्वास्थ्य को बनाए रखना और सक्रिय रहना प्रत्येक भारतीय की जिम्मेदारी है। डॉ. मनसुख मांडविया ने सभी को इस पहल में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करते हुए आग्रह किया कि “कोई भी खेल खेलें और फिट रहें!”

डॉ. मांडविया ने इस बात पर प्रकाश डाला कि राष्ट्रीय खेल दिवस न केवल हमारे खेल नायकों को सम्मानित करने का एक अवसर है, बल्कि यह भी याद दिलाता है कि खेल हमें संतुलित और स्वस्थ जीवन बनाए रखने में कैसे मदद कर सकते हैं। उन्होंने सभी से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ खेलों में शामिल होने और एक फिट और सक्रिय भारत के निर्माण की दिशा में एक कदम उठाने की अपील की।

हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। हर साल, राष्ट्रीय खेल दिवस अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश को गौरवान्वित करने में उनके योगदान के लिए हमारे खेल नायकों को एक सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में मनाया जाता है।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ बैठक की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के…

2 घंटे ago

डीआरआई ने लगभग 740 किलोग्राम गांजा और चरस जब्त कर अवैध गांजा तस्करी पर अपनी कार्रवाई तेज की और 13 लोगों को गिरफ्तार किया

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ खुफिया जानकारी पर…

2 घंटे ago

TDB-DST ने 3-डी प्रिंटेड रोगी-विशिष्ट बोन ग्राफ्ट के व्यावसायीकरण के लिए मेसर्स सेरामैट प्राइवेट लिमिटेड को वित्तीय सहायता दी

भारत की उच्च स्तरीय चिकित्सा प्रौद्योगिकी क्षमताओं को बढ़ावा देने और आयातित स्वास्थ्य उत्पादों के…

2 घंटे ago

भारत ने सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों की निंदा की

भारत ने सऊदी अरब के इलाके पर हूती विद्रोहियों के हमलों की निंदा की है,…

3 घंटे ago

सहकारिता मंत्रालय ने सहारा के वास्तविक जमाकर्ताओं के दावों के त्वरित निपटान के लिए CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल को पुनः बहाल किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन तथा केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री…

5 घंटे ago