खेल

डॉ. मनसुख मांडविया ने पेरिस ओलंपिक 2024 और पैरालंपिक 2024 के लिए भारत की तैयारियों पर संवादात्मक सत्र में भाग लिया

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल और श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने पेरिस ओलंपिक 2024 और पैरालंपिक के लिए भारत की तैयारियों पर आज नई दिल्‍ली में आयोजित एक सार्थक चर्चा के दौरान मुख्य भाषण दिया। इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्‍ली खेल पत्रकार संघ ने किया था।

इस बैठक के दौरान डॉ. मांडविया ने “पाथवे टू पेरिस” विवरण पुस्तिका का भी विमोचन किया। इस पुस्तिका में भारत की ओलंपिक यात्रा, पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए हमारी वर्तमान तैयारियों और इस ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिभाशाली भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जानकारी दी गई है।

डॉ. मांडविया ने 2047 में भारत के विकसित राष्ट्र बनने को लेकर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि त‍ब तक भारत खेल उत्‍कृ‍ष्‍टता में दुनिया के शीर्ष पांच देशों में शामिल हो जाएगा। उन्होंने देश के भीतर अपार संभावनाओं पर जोर देते हुए कहा कि सही अवसरों और प्रयासों से महत्वपूर्ण परिणाम सामने आएंगे।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत 117 खिलाड़ियों का दल भेज रहा है जो पेरिस ओलंपिक 2024 में 16 खेलों में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इस ओलंपिक के लिए खेलों की तैयारी पर कुल 470 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं।

डॉ. मांडविया ने कहा कि हमारा देश विविधताओं से समृद्ध है। उन्‍होंने कहा कि ऐसे में यह जरूरी है कि हम युवा प्रतिभाओं की पहचान करें और उन्‍हें निखारने एवं खेल इकोसिस्टम में शामिल करें। उन्‍होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में युवा प्रतिभाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करके और उन्‍हें अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर दिखाने का मंच प्रदान करके खेल में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की जा सकती है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. मांडविया ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार द्वारा सुविचारित निर्णय लेने के लिए चर्चा और विचार-विमर्श आवश्यक है। उन्होंने पत्रकारों को जनमत को आकार देने में उनकी प्रभावशाली भूमिका की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि जब आपको अपने विचार व्यक्त करने की स्वतंत्रता है तो यह याद रखना भी महत्वपूर्ण है कि भारत हमारा देश है। उन्‍होंने क‍हा कि हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे देश का सम्मान और आदर बरकरार रहे। उन्होंने कहा कि हमेशा ‘राष्ट्र प्रथम’ की बात ध्यान में रखें और उसी भावना से काम करें।

डॉ. मांडविया ने पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले हमारे खिलाड़ियों को सहायता प्रदान करने के महत्व पर भी जोर दिया।

केंद्रीय मंत्री ने इस आयोजन में अभिन्न भूमिका के लिए दिल्ली खेल पत्रकार संघ के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत की खेल उपलब्धियों के पीछे की कड़ी मेहनत और समर्पण को प्रदर्शित करने में मीडिया की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और हॉकी विश्व कप विजेता टीम के सदस्य अशोक ध्यानचंद, एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और पूर्व विश्व नंबर एक डबल ट्रैप शूटर रोंजन सोढ़ी, राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण विजेता मुक्केबाज अखिल कुमार, एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता तीरंदाज अभिषेक वर्मा, दो बार के पैरालंपिक भाला फेंक चैंपियन देवेंद्र झाझरिया, टोक्यो पैरालिंपिक रजत पदक विजेता योगेश कथुनिया के साथ-साथ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए। इस…

7 घंटे ago

भारतीय नौसेना के पोत त्रिशूल ने मिस्र के सफागा बंदरगाह पर अपना प्रवास सफलतापूर्वक पूरा किया

भारतीय नौसेना के पोत (आईएनएस) त्रिशूल ने अपनी जारी परिचालन तैनाती के तहत 9 नवंबर,…

7 घंटे ago

8वां भारत-म्यांमार नौसैनिक अभ्यास (इमनेक्स-26) विशाखापत्तनम में शुरू हुआ

8वां भारत-म्यांमार नौसैनिक अभ्यास (इमनेक्स-26) 10 से 14 नवंबर 2026 तक विशाखापत्तनम में आयोजित किया…

7 घंटे ago

मूडीज़ रेटिंग्स ने भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7 प्रतिशत किया

मूडीज़ रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक विकास दर यानी जीडीपी…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13-14 नवंबर को कर्नाटक और गुजरात का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13-14 नवंबर को कर्नाटक और गुजरात का दौरा करेंगे। वे 13 नवंबर…

7 घंटे ago

दूरसंचार विभाग (DoT) ने भारत के दूर-दराज़ और बिना कनेक्टिविटी वाले गांवों में 4-जी सुविधा पहुँचाने के प्रयास तेज़ किए

दूरसंचार विभाग (डीओटी) देश के ग्रामीण, दूर-दराज और कम सुविधा वाले इलाकों में डिजिटल अंतर…

7 घंटे ago