भारत

DRDO ने LCA Tejas MK1A के लिए स्वदेशी लीडिंग एज एक्टयूएटर्स और एयरब्रेक कंट्रोल मॉड्यूल का पहला बैच हिंदुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स लिमिटेड को सौंपा

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) ने स्वदेशी लीडिंग एज एक्टयूएटर्स और एयरब्रेक कंट्रोल मॉड्यूल का पहला बैच हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को सौंप दिया है। यह वैमानिकी प्रौद्योगिकियों में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, लखनऊ ने मौजूदा 83 हल्‍के लड़ाकू विमान तेजस एमके1ए के ऑर्डर को पूरा करने के लिए इनके उत्पादन की तैयारी पहले से ही कर ली है।

एलसीए-तेजस के सेकेंडरी फ्लाइट कंट्रोल में अत्‍याधुनिक लीडिंग एज स्लैट्स और एयरब्रेक शामिल हैं। यह अतिउन्‍नत सर्वो-वाल्व आधारित इलेक्ट्रो-हाइड्रोलिक सर्वो एक्टयूएटर्स और कंट्रोल मॉड्यूल का दावा करता है। ये उच्च दबाव, नियंत्रण मॉड्यूल, अद्भुत डिजाइन, सटीक विनिर्माण और परीक्षण की विशेषता से लैस हैं तथा स्वदेशी तकनीकी कौशल में एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी के निरंतर अनुसंधान का प्रतीक है।

रिसर्च सेंटर इमारत (आरसीआई) हैदराबाद और केन्द्रीय विनिर्माणकारी प्रौद्योगिकी संस्थान (सीएमटीआई) बेंगलुरु के साथ समन्‍वय करके एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी इन प्रौद्योगिकियों में आत्मनिर्भरता हासिल करने की योजना बना रहा है। लीडिंग एज एक्टयूएटर्स और एयरब्रेक कंट्रोल मॉड्यूल्स के लिए सफल उड़ान परीक्षणों ने उत्पादन से जुड़े कार्यों का मार्ग प्रशस्त किया है।

इन महत्वपूर्ण कलपुर्जों का उत्पादन सहायक उपकरण प्रभाग, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड लखनऊ में किया जा रहा है। यह भारत की विमान और अंतरिक्ष यान विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति है। इस प्रयास में सीईएमआईएलएसी और वैमानिकी गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय (डीजीएक्‍यूए) जैसी प्रमाणन एजेंसियों के साथ-साथ गोदरेज एयरोस्पेस, मुंबई सहित सार्वजनिक और निजी उद्योगों का उल्लेखनीय योगदान रहा है।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के अध्‍यक्ष और रक्षा विभाग अनुसंधान एवं विकास के सचिव और एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी के महानिदेशक ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर एडीए, आरसीआई, एचएएल, सीएमटीआई और सभी भागीदार उद्योगों की पूरी टीम को बधाई दी है।

Editor

Recent Posts

पीएम-सेतु ने उद्योग-उन्मुख ITI रूपांतरण को सुदृढ़ किया; पांचवीं राष्ट्रीय संचालन समिति ने 735.70 करोड़ रुपये के एसआईपी को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री कौशल और रोजगार क्षमता परिवर्तन कार्यक्रम (पीएम-सेतु यानी पीएम-एसईटीयू) की पांचवीं राष्ट्रीय संचालन समिति…

28 सेकंड ago

भारतीय वायु सेना ड्रोनथॉन-2026: 14 से 16 सितंबर तक जैसलमेर के पोखरण रेंज में आयोजित होगी

भारतीय वायु सेना ड्रोनथॉन-2026 का आयोजन कर रही है, जिसका उद्देश्य घरेलू निर्माताओं को मानवरहित…

2 मिनट ago

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत ढहने के मामले में पुलिस ने संपत्ति मालिक परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत ढहने के मामले में पुलिस ने संपत्ति मालिक…

7 घंटे ago

भारत अगली पीढ़ी के 6जी नेटवर्क के विकास के लिए अमरीका और 24 अन्य देशों के समूह में शामिल

6G नेटवर्क के विकास की वैश्विक पहल में भारत अब अमरीका और 24 अन्य देशों…

7 घंटे ago

केंद्रीय वित्त मंत्री ने कई सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (पीएसबी) कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

केंद्रीय वित्त मंत्री ने भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में कई सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक…

7 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने असम की नागांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा की

निर्वाचन आयोग ने आज असम की नागांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी…

21 घंटे ago