भारत

DRDO ने नौसेना आयुध निरीक्षण महानिदेशक को 30 एमएम एचईपीएफ शेल का उत्पादन दस्तावेज सौंपा

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने पुणे के पाषाण में आयुध अनुसंधान एवं विकास स्थापना (एआरडीई) में आयोजित एक समारोह के दौरान नौसेना आयुध निरीक्षण महानिदेशक (डीजीएनएआई) को 30 एमएम हाई एक्सप्लोसिव प्रीफॉर्म्ड फ्रैगमेंटेशन (एचईपीएफ) शेल का उत्पादन दस्तावेज सौंपा। डीआरडीओ की पुणे स्थित प्रयोगशाला एआरडीई द्वारा विकसित यह 30 एमएम एचईपीएफ शेल ड्रोन के विरुद्ध भारतीय नौसेना की युद्धक क्षमता में और अधिक वृद्धि करेगा।

एचईपीएफ शेल की विशेषताएं इन-सर्विस एम्‍युनिशन (एचई/आई शेल) के समान हैं, ताकि इसे मौजूदा एके-630 नेवल गन से दागा जा सके। एचईपीएफ शेल, एचई/आई शेल की तुलना में बेहतर विखंडन या फ्रैगमेंटेशन घातकता प्रदान करता है, जो इसे ड्रोन के झुंडों को बेअसर करने में प्रभावी बनाता है। एचईपीएफ शेल हार्डवेयर का निर्माण तीन भारतीय फर्मों द्वारा एआरडीई विनिर्देशों के अनुसार और नौसेना आयुध निरीक्षणालय, जबलपुर के सहयोग से गन फायरिंग प्रूफ परीक्षणों के अधीन किया गया है। परीक्षण परिणामों ने एके 630 गन में एचईपीएफ शेल के अनुकूलन की उपयुक्तता की पुष्टि की, जिससे इसके समावेशन का मार्ग प्रशस्त हो सका।

दस्तावेज सौंपे जाने के साथ ही, रक्षा मंत्रालय के एकीकृत मुख्यालय (नौसेना)/डीजीएनएआई ने एचईपीएफ शेल के समावेशन की मंजूरी प्राप्त कर ली है। तदनुसार, सेना की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए शेल के विनिर्माण का कार्य शुरू करने हेतु एआरडीई द्वारा 30 एमएम एचईपीएफ शेल के लिए उत्पादन दस्तावेज़ तैयार किया गया है।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने उत्पादन दस्तावेज सौंपे जाने के लिए एआरडीई को बधाई दी है। इस समारोह के दौरान डीआरडीओ के वरिष्ठ वैज्ञानिक और नौसेना मुख्यालय के अधिकारी मौजूद थे।

Editor

Recent Posts

रूस असैन्‍य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत का सबसे महत्वपूर्ण साझेदार: डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत का लक्ष्य 2047 तक अपनी…

9 घंटे ago

भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी जहाज जग वसंत और पाइन गैस ने आज शाम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार किया

भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी जहाज जग वसंत और पाइन गैस ने आज शाम होर्मुज…

9 घंटे ago

पश्चिम एशिया में व्यापार व्यवधानों के बीच निर्यातकों को समर्थन देने के लिए सरकार ने RoDTEP दरों और मूल्य सीमाओं को बहाल किया

पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों के कारण मार्ग और पारगमन के तरीकों में बदलाव…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक इमारत गिरने की दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक इमारत गिरने की दुर्घटना…

9 घंटे ago

श्रीलंका के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की

श्रीलंका की संसद में अवसंरचना और मामलों की संसदीय निगरानी समिति के अध्यक्ष एस. एम.…

9 घंटे ago