भारत

डीआरआई ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में सबसे बड़ी बरामदगी में से एक में विशाल मेथामफेटामाइन तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अपनी निरंतर कार्रवाई जारी रखते हुए, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने उत्तर-पूर्व में एक नशीली दवाओं की तस्करी के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसके परिणामस्वरूप इस क्षेत्र में मेथामफेटामाइन की सबसे बड़ी बरामदगी हुई है। जब्ती का अनुमानित अवैध मूल्य सैकड़ों करोड़ रुपये में है। खुफिया जानकारी के आधार पर की गई इस कार्रवाई में कई स्थानों पर समन्वित निगरानी और एक साथ इंटरसेप्शन शामिल था, जिससे मेथामफेटामाइन की एक बड़ी खेप जब्त की गई।

विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए, डीआरआई अधिकारियों ने 15 सितम्‍बर, 2026 को असम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर चार ट्रकों को रोका, जिन पर मेथामफेटामाइन गोलियों की बड़ी खेप ले जाने का संदेह था।

15 सित्‍मबर, 2026 को पहले ऑपरेशन में संदिग्ध ट्रकों में से एक की पहचान की गई और 38 बटालियन, असम राइफल्स की सहायता से सिलचर से लगभग 100 किमी दूर असम के रामनाथपुर में उसे रोका गया। इसके बाद, इसी तरह की खेप ले जा रहा दूसरा संदिग्ध ट्रक आसपास के क्षेत्र में स्थित था। हालांकि, वाहन के साथ न तो चालक और न ही सहायक मौजूद था।

पहले ट्रक की तलाशी लेने पर चालक के केबिन की छत में छिपाए गए गुलाबी-नारंगी गोलियों से भरे 275 पैकेट बरामद हुए, जिनका वजन कुल 55 किलोग्राम था। दूसरे ट्रक की विस्तृत तलाशी के परिणामस्वरूप ड्राइवर के केबिन की छत पर छुपाए गए समान रंग की गोलियों के 271 पैकेट बरामद हुए, जिनका वजन 54.2 किलोग्राम था। एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत दो वाहनों के साथ कुल 109.2 किलोग्राम संदिग्ध मेथामफेटामाइन टैबलेट बरामद किए गए और जब्त किए गए और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

इसके साथ ही, उसी खुफिया जानकारी के आधार पर की गई कार्रवाई के हिस्से के रूप में खोवई से अगरतला की ओर बढ़ते समय सीमेंट की खेप ले जाने वाले एक अन्य लक्षित मालवाहक की पहचान की गई और 28 बटालियन, असम राइफल्स की सहायता से अगरतला से लगभग 45 किमी दूर तेलियामुरा में रोक दिया गया। विस्तृत जांच के परिणामस्वरूप 295 प्लास्टिक के पैकेट बरामद हुए, जिनमें 72.6 किलोग्राम गुलाबी-नारंगी गोलियां शामिल थीं, जिन्हें मेथामफेटामाइन होने का संदेह था और इन्हें ड्राइवर के केबिन की छत में छिपाया गया था। प्रतिबंधित पदार्थ और वाहन को जब्त कर लिया गया और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

ऑपरेशन के दौरान और खुफिया जानकारी मिली और डीआरआई अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई के कारण त्रिपुरा के पानीसागर के पास उसी सिंडिकेट से संबंधित एक अन्य ट्रक को रोका गया। वाहन की तलाशी के परिणामस्वरूप वाहन में छिपाई गई 50 किलोग्राम संदिग्ध मेथामफेटामाइन की गोलियां बरामद हुईं। प्रतिबंधित पदार्थ और वाहन को जब्त कर लिया गया और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

डीआरआई की समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप कुल 231.8 किलोग्राम संदिग्ध मेथामफेटामाइन की गोलियां जब्त की गईं और तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। प्रतिबंधित पदार्थों के परिवहन के लिए इस्तेमाल किए गए सभी चार ट्रकों को भी जब्त कर लिया गया है।

इससे पहले, अगस्त 2026 के महीने में, डीआरआई ने सिलचर और मिजोरम के पास किए गए दो खुफिया नेतृत्व वाले अभियानों में 76 किलोग्राम मेथामफेटामाइन की गोलियां जब्त की थीं, जो विभिन्न स्थानों पर वाहनों में छिपी हुई पाई गई थीं।

Editor

Recent Posts

कोयला मंत्रालय कल नई दिल्ली में वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के 16वें दौर का शुभारंभ करेगा

कोयला मंत्रालय 17 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के 16वें…

2 मिनट ago

सरकार ने 18 सदस्यों के साथ केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का पुनर्गठन किया

भारत सरकार ने तत्काल प्रभाव से तीन साल की अवधि के लिए या अगले आदेश…

5 मिनट ago

सरकार ने 3 लाख रुपये तक के निर्यात माल के लिए आरसीएमसी की आवश्यकता में छूट दी

सरकार ने 3 लाख रुपये तक के छोटे निर्यात माल के लिए पंजीकरण-सह-सदस्यता प्रमाणपत्र (आरसीएमसी)…

10 मिनट ago

नीति आयोग ने इंडिया इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंडेक्स के दूसरे संस्करण का शुभारंभ किया

नीति आयोग के राज्य ईवी नीतियों पर कार्यशाला में इंडिया इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंडेक्स (आईईएमआई) के…

13 मिनट ago

यमन के हौसी विद्रोहियों ने दावा किया कि उन्होंने सऊदी अरब के एफ-15 जेट को मार गिराया

यमन के हौसी विद्रोहियों ने आज दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब के एफ-15…

2 घंटे ago