भारत

डीआरआई ने सूरत में 2 किलोग्राम कोकीन की खेप जब्त की; एक व्यक्ति गिरफ्तार

मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने और नशीले पदार्थों की आपूर्ति के नेटवर्क को तोड़ने के अपने निरंतर प्रयासों के तहत, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने आज सूरत में 2 किलोग्राम कोकीन जब्त की और एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के संबंधित प्रावधानों के तहत इसकी अवैध तस्करी में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

इस जब्ती के अलावा, डीआरआई ने मुंबई, दिल्ली, जयपुर, पटना, कोचीन और अहमदाबाद में विभिन्न हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों, कूरियर टर्मिनलों और राजमार्गों पर कई अभियान चलाए हैं और पिछले महीने से अब तक कुल मिलाकर लगभग 26 किलोग्राम कोकीन जब्त की है। इन अभियानों के दौरान 14 विदेशी नागरिकों सहित कुल 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

इस प्रतिबंधित पदार्थ की तस्करी कई तरीकों से की जाती थी, जैसे कि निगलना (शरीर के अंदर छिपाने के लिए मादक पदार्थों से भरे कैप्सूल या गोलियां निगलना), घरेलू और खाने-पीने की चीजों में छिपाना, कपड़ों में भिगोकर रखना, सामानों में छिपाना आदि।

समन्वित अभियानों के जरिए, डीआरआई ने नशीले पदार्थों और मनः प्रभावी (साइकोट्रोपिक) पदार्थों की तस्करी में शामिल संगठित गिरोहों को लगातार निशाना बनाया है और इस प्रकार भारत सरकार के ‘नशा मुक्त भारत’ के विजन में योगदान दिया है।

हर वर्ष 26 जून को ‘नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 1987 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा शुरू किया गया यह दिवस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैश्विक कार्रवाई को मजबूत करने, नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के विनाशकारी प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार से निपटने के प्रति समर्पित है।

Editor

Recent Posts

MoRTH ने NH-44 और NH-19 के दिल्ली-आगरा मार्ग पर सड़क के ऊपर पुल, फ्लाईओवर और वाहन अंडरपास बनाने की मंजूरी दी

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के दिल्ली-आगरा मार्ग पर…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने क्वाड को एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी बताया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने क्वाड को एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी बताया। उन्होंने चारों सदस्य…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन के अवसर पर फिलीपींस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन के अवसर पर फिलीपींस के राष्ट्रपति…

5 घंटे ago

राष्ट्रपति ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान के वर्ष भर चलने वाले स्वर्ण जयंती समारोहों का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान…

8 घंटे ago

भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्री ने जापान समुद्री आत्मरक्षा बल के साथ द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास JIMEX 2026 में भाग लिया

भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्री ने 13-14 नवंबर 2026 को जापान के समुद्री आत्मरक्षा बल…

8 घंटे ago