भारत

डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट परियोजना के पांच जहाजों में से पहला डीएससी ए20 (यार्ड 325) जहाज भारतीय नौसेना को सौंपा गया

भारतीय नौसेना के लिए स्वदेशी तौर पर डिजाइन और टीटागढ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) द्वारा निर्मित पांच डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट डीएससीए20 का पहला जहाज 16 सितम्बर, 2025 को कोलकाता में भारतीय नौसेना को सौंपा गया।

रक्षा मंत्रालय और टीटागढ रेल सिस्टम्स लिमिटेड के बीच 12 फरवरी, 2021 को पांच डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट जहाज के निर्माण के लिए करार पर हस्ताक्षर किए गए थे। अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित डीएससी ए20 को समुद्री निर्माण, आपातस्थिति में बचाव, निर्माण, मरम्मत और रखरखाव जैसे आवश्यक गोताखोरी अभियानों के लिए तैयार किया गया है। यह कैटामरन पतवार से युक्त है, जिसका विस्थापन लगभग 380 टन है।

स्वदेशी डिज़ाइन से युक्त ये जहाज़ भारतीय नौवहन रजिस्टर (आईआरएस) के निर्दिष्ट नौसेना नियमों और विनियमों के तहत निर्मित किए गए हैं। डिज़ाइन चरण के दौरान, जहाज़ों का हाइड्रोडायनामिक विश्लेषण (प्रतिरोध और प्रणोदन विश्लेषण)/मॉडल परीक्षण नौसेना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला विशाखापत्तनम में किया गया। ये जहाज़ सरकार की मेक इन इंडिया पहल के गौरवशाली ध्वजवाहक हैं।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह आज केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें…

4 घंटे ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में आईआईटी मद्रास यूनिकॉर्न वेंचर फंड लॉन्च किया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज बेंगलुरु में आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में…

4 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने केरलम के कोल्लम में महिला सशक्तीकरण और सहकारिता से जुड़ी विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के विजन के अनुरूप तथा सहकारिता के माध्यम…

5 घंटे ago

कल रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे: वित्त मंत्रालय

वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए कल रविवार को…

6 घंटे ago