मौसम

उत्तर प्रदेश में कई स्थानों में तेज वर्षा और बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न

उत्तर प्रदेश में कई स्थानों में तेज वर्षा तथा विभिन्न जलाशयों और बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को 24 घंटे के अंदर बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

राज्य के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों से मूसलाधार बारिश हो रही है। आम जनजीवन प्रभावित है और शहरी इलाके जलभराव से जूझ रहे हैं। नेपाल सीमा से सटे तराई के जिलों में शारदा, राप्ती, गंडक और घाघरा नदियों के किनारों के इलाके बढ़ से प्रभावित है।

नेपाल में भारी बारिश के कारण, लखीमपुर जिले में शारदा नदी में अचानक से काफी पानी का बहाव आ गया और कई गावों में प्रभावित इलाकों से ग्रामीणों को सुरक्षित क्षेत्रों में जाना पड़ा। राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की टीमों को लगाया गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्य में और बारिश होने की भविष्यवाणी की है।

Editor

Recent Posts

आईपीएल 2026 के पहले चरण का कार्यक्रम घोषित

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल 2026 के पहले चरण का कार्यक्रम…

5 घंटे ago

एफआईएच हॉकी महिला विश्व कप क्वालीफायर में भारत ने वेल्स को 4-1 से हराया

F.I.H- हॉकी महिला विश्व कप क्वालीफायर 2026 में, भारतीय टीम ने कल शाम हैदराबाद में…

5 घंटे ago

विशेष उड़ानों के जरिए लेबनान से 177 भारतीय और कतर से 500 से अधिक भारतीय स्वदेश लौटे

भारत ने पश्चिम एशिया में भारतीय नागरिकों की सहायता बढ़ा दी है। लेबनान और कतर…

5 घंटे ago

भारत सरकार ने आपूर्ति में मौजूदा व्यवधानों के बीच आपातकालीन तेल भंडार जारी करने के आईईए के निर्णय का स्वागत किया

भारत ने अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के सहयोगी सदस्य और अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा सहयोग में सक्रिय…

6 घंटे ago

नीति आयोग ने आज नई दिल्ली में दूसरी वार्षिक “फिसकल हेल्थ इंडेक्स 2026” रिपोर्ट जारी की

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी और नीति आयोग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निधि…

17 घंटे ago