बिहार में भी कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पटना और पूर्वी चंपारण जिलों में शीत लहर की स्थिति गंभीर बनी हुई है। भीषण ठंड और शीतलहर के चलते पटना, गया, सारन, शेखपुरा सहित कई जिलों में प्राथमिक और मध्य विद्यालयों को 11 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। पटना मौसम केंद्र ने कहा है कि अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना है। इधर घने कोहरे और दृश्यता कम होने से सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। पटना और दरभंगा हवाई अड्डे पर विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत की कम ब्याज दरों और मजबूत आर्थिक वृद्धि…
भारत और फ्रांस ने सीमा पार आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद सहित सभी तरह के आतंकवाद…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के पुराना किला में प्रथम शंघाई सहयोग संगठन…
गोताखोरी सहायता पोत (डीएससी) परियोजना के तहत निर्मित ‘डीएससी ए21’ को 20 नवंबर, 2026 को…
आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम बढ़ाते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 नवमबर, 2026 को बिहार का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 1:15…