मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत को कल से इस महीने की 21 तारीख तक भीषण से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिक आर0 के0 जेनामणि ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में आज तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है।
क्लाउड बनने से थोडा 22 और 21 को जो है हिटवैव में रीलिफ मिलेगा। मैनली पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में भी तापमान आज एक डिग्री या ढेड डिग्री कम चल रहा है। जैसे 44, 45, 46 रिपोर्ट हो रहा था, आज थोडा कम होगा और हिटवैव रहेगा। तो इसलिए हम लोग जो है मैनली उत्तर प्रदेश ज्यादा इम्पेक्टिड है। उत्तर प्रदेश में तापमान जो है जैसे प्रयागराज है, वाराणासी है, बहुत सारा एरिया है उत्तर प्रदेश में जो 45, 47 रिपोर्ट हो रहा है। उसी के साथ-साथ लू का जो विंड है स्ट्रांग विंड जो चल रहा है। वो काफी खतरनाक है, तो इसकी वजह से हम लोग बार-बार लाल कलर का वार्निंग दे रहें है पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश और इसलिए सभी लोगों को ये सेफ्टी एस्पेक्ट अपनाना पडेगा।
मौसम वैज्ञानिक जेनामणि ने कहा कि कल शहर में 1969 के बाद से जून महीने की अब तक की सबसे गर्म रात दर्ज की गई है।
निर्वाचन आयोग ने आज असम की नागांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी…
दिल्ली सरकार ने सत्य निकेतन इमारत गिरने की घटना के बाद दक्षिण जोन के दिल्ली…
इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने 1-2 सितंबर…
नीति आयोग के सदस्य राजीव गौबा ने 5वें ई-फास्ट इंडिया शिखर सम्मेलन 2026 में उद्घाटन…
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने ट्रेड कनेक्ट ई-प्लेटफॉर्म के माध्यम…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 7 सितंबर, 2026 को हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद…