भारत

प्रयागराज महाकुम्भ के दौरान बीते छह दिनों में सात करोड़ से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया

प्रयागराज महाकुम्भ के दौरान बीते छह दिनों में सात करोड़ से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर चुके हैं। यह स्नान 11 जनवरी से शुरू हुआ था। त्रिवेणी के संगम पर भक्ति और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है। हमारे संवाददाता ने बताया कि बड़ी संख्या में साधु-संत, कल्पवासी और श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए एकत्रित हो रहे हैं।

महाकुंभ मेला क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के अपने का सिलसिला जारी है। देश के विभिन्न राज्यों और दुनियाभर के देशों से श्रद्धालु पवित्र संगम के आध्यात्मिक वातावरण में डुबकी लगा रहे हैं। महाकुंभ के पहले दिन 13 जनवरी को रिकॉर्ड एक करोड़ 70 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया, जबकि अगले दिन मकर संक्रांति के अमृत स्नान के दौरान तीन करोड़ पचास लाख से अधिक लोगों ने पवित्र डुबकी लगाई। राज्य सरकार के अनुसार इस बार महाकुंभ में 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने का संभावना है। 45 दिनों का महाकुंभ मेला अगले महीने की 26 तारीख तक चलेगा।

प्रयागराज में पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति के कुशलतापूर्वक सम्पन्न होने के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार ने अपना ध्यान 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर होने वाले अमृत स्नान की तैयारियों पर केंद्रित कर दिया है।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

12 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

12 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago