भारत

सरकार के 100 दिवसीय एजेंडे के तहत संबद्ध/अधीनस्थ कार्यालयों और स्वायत्त निकायों में ई-ऑफिस को लागू किया जाएगा

वर्ष 2019-2024 के दौरान केंद्रीय सचिवालय में ई-ऑफिस को अपनाने में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई और 37 लाख फाइलें यानी 94 प्रतिशत से अधिक फाइलें और रसीदें ई-फाइल और ई-रसीद के रूप में इलेक्ट्रॉनिक तरीके से संभाली जा रही हैं। सरकार ने इस पहल को और गहन रूप देने के लिए ई-ऑफिस एनालिटिक्स को विकसित किया। केंद्रीय सचिवालय में ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म के सफल कार्यान्वयन की पृष्ठभूमि में सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के सरकार के 100 दिवसीय एजेंडे के हिस्से के रूप में भारत सरकार के सभी संलग्न, अधीनस्थ कार्यालयों और स्वायत्त निकायों में ई-ऑफिस लागू किया जाएगा। अंतर-मंत्रालयी परामर्श के आधार पर इसके कार्यान्वयन के लिए 133 संलग्न, अधीनस्थ कार्यालयों और स्वायत्त निकायों की पहचान की गई। डीएआरपीजी ने 24 जून 2024 को संलग्न, अधीनस्थ कार्यालयों और स्वायत्त निकायों में ई-ऑफिस को अपनाने के लिए दिशानिर्देश जारी किए।

दूसरी अंतर-मंत्रालयी परामर्श/समीक्षा बैठक की अध्यक्षता डीएआरपीजी के सचिव वी. श्रीनिवास ने 26 जुलाई, 2024 को की और इसमें एनआईसी, सभी मंत्रालयों/विभागों और संबद्ध, अधीनस्थ कार्यालयों और स्वायत्त निकायों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में 290 से अधिक अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। 55 संबद्ध/अधीनस्थ कार्यालयों और स्वायत्त निकायों ने ई-ऑफिस के कार्यान्वयन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि सभी संबद्ध/अधीनस्थ कार्यालय और स्वायत्त निकाय 31 जुलाई, 2024 तक एनआईसी ई-ऑफिस पीएमयू को मूल्यांकन टेम्पलेट जमा करेंगे। सभी संबद्ध/अधीनस्थ/स्वायत्त कार्यालयों में ई-ऑफिस की शुरुआत प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के 100-दिवसीय एजेंडे में निर्धारित समय के अनुसार अग्रसर है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

11 घंटे ago

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

11 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

16 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

16 घंटे ago