विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने 80वें संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के दौरान आज न्यूयॉर्क में विकासशील और अल्प विकसित देशों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की मेजबानी की। डॉ. जयशंकर ने एकजुटता और सहयोग को बढ़ाने के उद्देश्य से विकासशील और अल्प विकसित देशों के बीच परामर्श को प्रमुखता देने के लिए मौजूदा मंचों का उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और समग्र बहुपक्षवाद में सुधारों पर भी प्रस्ताव रखा। डॉ. जयशंकर ने नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री डेविड वैन वील से भेंट की और उनके साथ यूरोपीय रणनीतिक स्थिति तथा भारत के दृष्टिकोण पर गहन चर्चा की। विदेश मंत्री ने डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन के साथ अपनी मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और डेनमार्क की अध्यक्षता में भारत-यूरोपीय संघ सहयोग पर विचारों का आदान-प्रदान किया। डॉ. जयशंकर ने बताया कि उन्होंने मॉरीशस, मॉलदीव, श्रीलंका और लेसोथो के विदेश मंत्रियों के साथ भी बातचीत की।
लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…
सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…
जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…