insamachar

आज की ताजा खबर

EAM Dr. Jaishankar held discussions with the Deputy Prime Minister and Foreign Minister of the UAE regarding the regional situation.
भारत

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने क्षेत्रीय स्थिति पर UAE के उप-प्रधानमंत्री और विदेश से की बातचीत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस दौरान डॉ. जयशंकर ने कल संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की, जिसमें क्षेत्रीय स्थिति में हो रहे बदलाव और उसके प्रभावों पर चर्चा केंद्रित रही।

विदेश मंत्री ने भारतीय समुदाय की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने में संयुक्त अरब अमीरात सरकार के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। दोनों पक्षों ने सहयोग की समीक्षा की और व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर विचार किया।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि डॉ. जयशंकर की यह यात्रा, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी की खाड़ी देशों की यात्रा के साथ, पश्चिम एशिया में बदलती क्षेत्रीय परिस्थितियों के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के प्रयासों का हिस्सा है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *