भारत

विदेशमंत्री डॉ. जयशंकर ने कल मॉस्‍को में रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन से भेंट की

विदेशमंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कल मॉस्‍को में रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन से भेंट की। तीन दिन की रूस यात्रा के दौरान डॉक्‍टर जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात की तथा क्षेत्रीय और व‍ैश्विक घटनाक्रमों पर विचार-विमर्श के साथ द्विपक्षीय एजेंडे की समीक्षा की। डॉक्‍टर जयशंकर ने गैर शुल्‍क व्‍यवधानों और विनियामक बाधाओं को तेजी से दूर करने पर बल दिया। उन्‍होंने कहा कि दूसरे विश्‍व युद्ध के बाद से भारत और रूस के संबंध विश्‍व के भरोसेमंद संबंधों में रहे है। उन्‍होंने कहा कि भू-राजनीतिक तालमेल, नेतृत्‍व संपर्क और भावनात्‍मक लगाव इस संबंधों का प्रमुख आधार रहा है।

Editor

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात सशक्‍त समूहों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…

6 घंटे ago

सरकार ने देश में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की पाइपलाइनों को मजबूत करने के लिए नया आदेश जारी किया

सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…

6 घंटे ago

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

18 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…

18 घंटे ago