विदेश मंत्रालय ने इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ रहे तनाव पर चिंता व्यक्त की है। मंत्रालय ने कहा कि भारत, इस्राइल और ईरान के बीच बिगड़ती स्थिति को लेकर गंभीर रूप से चिंतित है। इससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को खतरा है। मंत्रालय ने कहा है कि वह वर्तमान स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और दोनों देशों में स्थित दूतावास भारतीय समुदाय के संपर्क में हैं। भारत ने ईरान और इस्राइल से हिंसा से दूर रहने और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का आग्रह किया है। इस संदर्भ में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरान और इस्राइल के विदेश मंत्री से फोन पर बातचीत की। डॉ जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन से बात की। उन्होंने एमएससी एरीज़ के 17 भारतीय चालकों की रिहाई का मुद्दा उठाया और क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर भी चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…
भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…
यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…