भारत

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर मॉरीशस पहुंचे

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर आज मॉरीशस पहुंचे। सोशल मीडिया पोस्‍ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि वे उपयोगी भागीदारी और भारत तथा मॉरीशस के बीच विशेष संबंधों को आगे बढ़ाने को लेकर उत्‍साहित हैं। यात्रा के दौरान डॉ. जयशंकर मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगनॉथ से भेंट करेंगे और अन्‍य वरिष्‍ठ मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठके करेंगे। वे मॉरीशस के अन्‍य प्रमुख नेताओं से भी मिलेंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा से दोनों पक्षों को द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्‍न पहलुओं की व्‍यापक समीक्षा का अवसर मिलेगा। यह यात्रा भारत-मॉरीशस संबंधों के महत्‍व, भारत की पड़ोसी प्रथम नीति, विजन सागर और विकासशील तथा आर्थिक रूप से कमजोर देशों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Editor

Recent Posts

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

3 मिनट ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

6 मिनट ago

NHRC ने तेलंगाना में एक साल तक बंधुआ मजदूर बनाकर रखे गए उत्तर प्रदेश के एक परिवार के 12 सदस्यों की रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें…

31 मिनट ago

महाराष्ट्र में संशोधित भारतनेट कार्यक्रम को शुरू करने के लिए ₹10,520 करोड़ की वित्तीय सहायता को मंज़ूरी

ग्रामीण महाराष्ट्र में डिजिटल अवसंरचना को मज़बूत करने और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को तेज़ी से बढ़ाने…

33 मिनट ago

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका के मिल्वौकी में आयोजित जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के उद्घाटन सत्र में भाग लिया

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जी20 की संयुक्त राज्य अमेरिका की अध्यक्षता…

36 मिनट ago

सरकार ने दिव्यांगजन और दिव्यांगजनों के वाहनों के लिए छूट वाले फास्टैग (FASTags) जारी करने के दिशा-निर्देशों में संशोधन किया

नागरिकों के लिए जीवन को आसान बनाने को बढ़ावा देते हुए और दिव्यांगजनों के लिए…

16 घंटे ago