insamachar

आज की ताजा खबर

Iranian Foreign Minister
अंतर्राष्ट्रीय भारत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से बातचीत की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कल शाम ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के ताजा घटनाक्रमों पर विस्तृत चर्चा की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ.जयशंकर ने कहा कि हम संपर्क में रहने पर सहमत हुए हैं। पिछले महीने ईरान और अमरीका-इस्राएल की संयुक्त सेनाओं के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद से यह उनकी तीसरी टेलीफोन वार्ता थी।

डॉ.जयशंकर ने जर्मनी के विदेशमंत्री जोहान वाडेफुल और दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून से भी पश्चिम एशिया की स्थिति पर बातचीत की। उन्होंने बताया कि चो ह्यून के साथ उनकी बातचीत काफी अच्‍छी रही। उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने और पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *