अंतर्राष्ट्रीय

विेदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज कैनबरा में ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अलब्‍नीज से मुलाकात की

विेदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज कैनबरा में ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अलब्‍नीज से मुलाकात की। उन्‍होंने एंथनी अलब्‍नीज को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की शुभकामनाएं संप्रेषित की। विदेशमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि भारत और ऑस्‍ट्रेलिया की व्‍यापक रणनीतिक साझेदारी की मजबूती के लिए प्रधानमंत्री अलब्‍नीज का मार्गदर्शन महत्‍वपूर्ण है।

डॉ. जयशंकर ने भारत-ऑस्‍ट्रेलिया संसदीय मैत्री समूह के सदस्‍यों के साथ भी बातचीत की। डॉ. जयशंकर ने कैनबरा में न्‍यूजीलैंड के विदेश मंत्री विन्‍स्‍टन पीटर्स के साथ भी बैठक की। शिक्षा, प्रौद्योगिकी, कृषि और लोगों के बीच संपर्क के बारे में विचार-विमर्श हुआ। विदेशमंत्री जयशंकर की संयुक्‍त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अबदुल्‍ला बिन जायद बिन सुल्‍तान अल-नह्यान के साथ भी मुलाकात हुई।

Editor

Recent Posts

भारत ने हाल की बाढ़ और भूकंप के बाद अफगानिस्तान को मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री भेजी

भारत ने हाल की बाढ़ और भूकंप की कठिन स्थिति से जूझ रहे अफगानिस्तान के…

6 घंटे ago

सरकार ने घरेलू मांग पूरी करने के लिए पांच किलो के एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बढ़ाई

सरकार ने पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ा दी है। वैध पहचान पत्र…

6 घंटे ago

एयर इंडिया की नई दिल्‍ली-तेल अवीव मार्ग पर उड़ानें 31 मई तक निलंबित

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच एयर इंडिया ने इज़राइल के लिए अपनी उड़ानें…

7 घंटे ago

भारतीय ध्‍वज वाले एलपीजी टैंकर ग्रीन आशा ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

भारतीय ध्वज वाले एल पी जी टैंकर ‘ग्रीन आशा’ ने ईरान के निकट होर्मुज जलडमरूमध्य…

7 घंटे ago