विेदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अलब्नीज से मुलाकात की। उन्होंने एंथनी अलब्नीज को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शुभकामनाएं संप्रेषित की। विदेशमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की व्यापक रणनीतिक साझेदारी की मजबूती के लिए प्रधानमंत्री अलब्नीज का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण है।
डॉ. जयशंकर ने भारत-ऑस्ट्रेलिया संसदीय मैत्री समूह के सदस्यों के साथ भी बातचीत की। डॉ. जयशंकर ने कैनबरा में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विन्स्टन पीटर्स के साथ भी बैठक की। शिक्षा, प्रौद्योगिकी, कृषि और लोगों के बीच संपर्क के बारे में विचार-विमर्श हुआ। विदेशमंत्री जयशंकर की संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अबदुल्ला बिन जायद बिन सुल्तान अल-नह्यान के साथ भी मुलाकात हुई।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने "जाइरोप्लेन के लिए पायलट लाइसेंस जारी करने हेतु ग्राउंड और…
केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली के नौसेना भवन में भारतीय नौसेना के…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कनेक्टिविटी को सुदृढ़ और दिल्लीवासियों के सफर…
भारतीय रेल ने मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने वाली…
निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई…
निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…