भारत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा- बहुपक्षवाद के प्रति वचनबद्धता मज़बूत बनी रहनी चाहिए और संयुक्त राष्ट्र का समर्थन किया जाना चाहिए

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि बहुपक्षवाद के लिए प्रतिबद्धता मज़बूत बनी रहनी चाहिए और संयुक्त राष्ट्र का समर्थन किया जाना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र के 80 वर्ष पूरे होने पर नई दिल्ली में स्मारक डाक टिकट जारी करते हुए डॉ. जयशंकर ने शांति और सुरक्षा के साथ-साथ विकास और प्रगति के आदर्शों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से संयुक्त राष्ट्र और बहुपक्षवाद का प्रबल समर्थक रहा है और आगे भी रहेगा।

मैं शांति और सुरक्षा के साथ-साथ विकास तथा प्रगति के सिद्धांतों को लेकर भारत की प्रतिबद्धता दोहराना चाहता हूं। भारत हमेशा से संयुक्त राष्ट्र और बहुपक्षवाद का प्रबल समर्थक रहा है और आगे भी रहेगा।

डॉ. जयशंकर ने इस बात पर प्रकाश डाला कि आतंकवाद को लेकर संयुक्त राष्ट्र की प्रतिक्रिया उसके सामने आने वाली चुनौतियों का एक स्पष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि जब सुरक्षा परिषद का एक वर्तमान सदस्य पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले की ज़िम्मेदारी लेने वाले संगठन का खुले तौर पर बचाव करता हैं तो इससे बहुपक्षवाद की विश्वसनीयता पर संदेह पैदा होता है। उन्होंने इसे विडम्‍बनापूर्ण बताया कि वैश्विक रणनीति के नाम पर आतंकवाद के पीड़ितों और अपराधियों को एक समान माना जा रहा है।

Editor

Recent Posts

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का आज सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से 75 वर्ष की आयु में निधन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का आज सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर दिल…

3 घंटे ago

CCI ने प्रेस्टिज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स लिमिटेड में सीपीपी इन्वेस्टमेंट बोर्ड प्राइवेट होल्डिंग्स(4) इंक द्वारा कुछ हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने सीपीपी इन्वेस्टमेंट बोर्ड प्राइवेट होल्डिंग्स(4) इंक द्वारा प्रेस्टिज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स लिमिटेड…

3 घंटे ago

CCI ने JSW समूह के आंतरिक पुनर्गठन से संबंधित प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने जेएसडब्ल्यू समूह के आंतरिक पुनर्गठन से संबंधित प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी…

3 घंटे ago

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

17 घंटे ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

17 घंटे ago