नई दिल्ली और उत्तर भारत के कई हिस्सों में आज सुबह 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय सीस्मोलॉजी केंद्र के अनुसार, भूकंप सुबह पांच बजकर 36 मिनट पर आया और इसका केंद्र दिल्ली के पास पांच किलोमीटर की गहराई पर बताया जा रहा है।
राष्ट्रीय सीस्मोलॉजी केंद्र ने बताया कि दिल्ली, नोएडा, इंदिरापुरम और एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में आया भूकंप का केंद्र 28.59 उत्तरी अक्षांश और 77.16 पूर्वी देशांतर पर था। अभी तक संपत्ति या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में महसूस किए गए भूकंप के झटकों के बाद सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं।
बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान अकवान आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ रहा…
भारत ने 10वीं बार सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। ढाका में कल…
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छठ पर्व के बाद वापसी यात्रा के दौरान यात्रियों की…
अमरीका ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य में ईरान के क़ेश्म द्वीप पर मिसाइल प्रक्षेपण केन्द्र पर सटीक…
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए मतदाता सूची का मसौदा जारी कर…
क्वाड के नेताओं ने फिलीपींस के मनीला में हुए शिखर सम्मेलन में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में…