भारत

निर्वाचन आयोग ने झारखंड, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव और विभिन्न राज्यों में उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान 1,082 करोड़ रुपये की जब्ती की

चुनाव आयोग के अधीन प्रवर्तन एजेंसियों ने महाराष्ट्र, झारखंड के विधानसभा चुनावों और उपचुनावों में 1000 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, शराब, ड्रग्स, मुफ्त उपहार और अन्य सामान जब्त किए हैं। महाराष्ट्र और झारखंड राज्यों में कुल मिलाकर 858 करोड़ रुपये की जब्त किए गए जो 2019 में विधानसभा चुनावों के दौरान की गई जब्ती से 7 गुना अधिक है। 2019 के विधानसभा चुनावों में महाराष्ट्र में 103.61 करोड़ रुपये जबकि झारखंड में 18.76 करोड़ रुपये जब्त किए गए।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार अध्यक्षता में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और डॉ. सुखबीर सिंह संधू के साथ आयोग ने प्रवर्तन एजेंसियों, केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ बातचीत और पड़ोसी राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकों के दौरान लगातार चुनावों में धनबल की भूमिका पर अंकुश लगाने की बात कही थी जिसके कारण जब्त किए नगदी, ड्रग्स अन्य सामान की मात्रा में वृद्धि हुई है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने सीईओ, डीईओ, एसपी और पर्यवेक्षकों सहित सभी अधिकारियों को अगले दो दिनों तक कड़ी निगरानी जारी रखने और मतदान संपन्न होने तक किसी भी तरह के प्रलोभन के वितरण पर रोक लगाने का निर्देश दिया है।

महाराष्ट्र में सभी जिलों में सभी समूहों में जब्ती दर्ज की गई, जो पिछले विधानसभा चुनावों की तुलना में बहुत अधिक है। कुछ उल्लेखनीय कार्रवाइयों में पालघर जिले के वाडा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक संदिग्ध जीप से 3.70 करोड़ रुपये की नकदी जब्त करना शामिल है। एक अन्य घटना में, बुलढाणा जिले के जामोद एसी में 4.51 करोड़ रुपये मूल्य के 4500 किलोग्राम गांजा के पौधे जब्त किए गए। रायगढ़ में 5.20 करोड़ रुपये मूल्य की चांदी की छड़ें जब्त की गईं।

झारखंड में भी रिकॉर्ड जब्ती देखी गई और इस बार प्रमुख रुप से ध्यान अवैध खनन गतिविधियों पर रोक लगाने पर भी था जिसके कारण अवैध खनन सामग्री और मशीनों को जब्त किया गया। साहिबगंज जिले के राजमहल एसी में एक घटना में 2.26 करोड़ रुपये की अवैध खनन सामग्री जब्त की गई और ऐसी कई कार्रवाइयों में अवैध खनन गतिविधियों से संबंधित जब्ती शामिल थी। पड़ोसी राज्य से ड्रग्स की आवाजाही पर सख्त निगरानी रखने पर भी ध्यान केंद्रित था। डाल्टनगंज में 687 किलोग्राम पोस्ता भूसा जब्त किया गया जबकि हजारीबाग में 48.18 किलोग्राम मारिजुआना जब्त किया गया।

उपचुनावों में भी कड़ी निगरानी के कारण बड़ी मात्रा में शराब जब्त की गई है। राजस्थान में नागौर में एक पड़ोसी राज्य से दूसरे राज्य में ले जाए जा रहे शराब के 449 कार्टन जब्त किए गए। कार्टन आलू के कई डिब्बों के पीछे छिपाए गए थे।

Editor

Recent Posts

पीयूष गोयल ने जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक से अलग फ्रांस, कनाडा, सऊदी अरब और दक्षिण कोरिया के व्यापार मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं

वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की…

6 मिनट ago

जापान एशियाई खेलों में भारत ने अब तक 15 स्‍वर्ण, 25 रजत और 35 कांस्‍य सहित कुल 75 पदक जीते

जापान में एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। आज भारतीय पहलवान सुजीत…

12 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बहादुर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की। उन्‍होंने…

19 मिनट ago

सरकार ने निर्यातित उत्पादों पर शुल्क और करों की छूट (आरओडीटीईपी) योजना को 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ाया

वाणिज्य विभाग ने दिनांक 30 सितंबर 2026 की अधिसूचना संख्या 41/2026-27 के माध्यम से निर्यातित…

22 मिनट ago

पश्चिम एशिया में लॉजिस्टिक्स संबंधी व्यवधानों के बीच निर्यातकों को सहायता प्रदान करने के लिए सरकार ने रिलीफ पहल की परिचालन अवधि बढ़ाई

पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक व्यवधानों तथा खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में समुद्री लॉजिस्टिक्स…

24 मिनट ago

एपीडा ने हरियाणा से कनाडा तक फ्रोजेन फूड उत्पादों के एफपीओ-आधारित निर्यात में मदद की

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने 1 अक्टूबर 2026 को हरियाणा…

26 मिनट ago