भारत

आर्थिक अपराध शाखा ने बिहार में NEET-UG परीक्षा प्रश्‍न पत्र लीक मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया

बिहार पुलिस ने नीट-यूजी परीक्षा प्रश्‍न पत्र लीक मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने कहा है कि नीट-यूजी परीक्षा का प्रश्‍नपत्र झारखंड के हजारीबाग से एक पेशेवर गिरोह द्वारा लीक किया गया था। ब्‍यौरा हमारे संवाददाता से-

आर्थिक अपराध इकाई ने कहा है कि जांच के दौरान प्रश्न पत्रों की सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर हजारीबाग स्थित परीक्षा केंद्र में कई प्रकार की चूक पकड़ में आई है। जांच एजेंसी ने कहा है कि प्रश्न पत्र लीक होने के बाद यह संजीव कुमार उर्फ लुटन मुखिया नामक आपराधिक गिरोह के माध्यम से बिहार पहुंचा़ जहां इस गिरोह ने परीक्षा से पहले नीट परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र दिए। आर्थिक आपराधिक इकाई प्रश्न पत्रों की हैंडलिंग, ट्रांसपोर्ट और अन्य कड़ियों का सत्यापन कर रही है ताकि प्रश्न पत्र लीक होने का स्तर और उसके समय का ठीक-ठीक पता चल सके।

इस बीच, राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह को पद से हटा दिया गया है। भारतीय व्‍यापार संवर्धन संगठन के अध्‍यक्ष और प्रबंध निदेशक प्रदीप सिंह खरोला को महानिदेशक का अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है। इस वर्ष परीक्षा में कृपांक पाने वाले एक हजार 563 विद्यार्थियों की पुनर्परीक्षा कल हुई। जिसमें सिर्फ 813 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, और साढे सात सौ अभयर्थी अनुपस्थित रहे।

Editor

Recent Posts

राष्ट्र आज जलियांवाला बाग के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्र आज वर्ष 1919 में पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में ब्रिटिश अधिकारी रेजिनाल्ड…

4 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न हो…

5 घंटे ago

डॉनल्‍ड ट्रंप के होर्मुज जलडमरूमध्‍य को बंद करने के आदेश के बाद, अमरीकी सेना आज से ईरानी बंदरगाहों की समुद्री नाकेबंदी शुरू करेगी

हॉर्मुज जलमडरुमध्‍य को ब्‍लॉक करने की राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प की घोषणा के बाद अमरीकी सेना आज…

5 घंटे ago

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

19 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

23 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

23 घंटे ago