प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम के अंतर्गत अल फलाह विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है। अल फलाह समूह के परिसरों की तलाशी के दौरान मिले साक्ष्यों की विस्तृत जाँच और विश्लेषण के बाद यह गिरफ्तारी हुई है। निदेशालय ने कल दिल्ली में अल फलाह विश्वविद्यालय के परिसरों और अल फलाह समूह से जुड़े प्रमुख व्यक्तियों के आवासीय परिसरों सहित 19 स्थानों पर तलाशी ली। एजेंसी ने कहा कि साक्ष्यों से पता चलता है कि ट्रस्ट ने करोड़ों रुपये पारिवारिक स्वामित्व वाली संस्थाओं में स्थानांतरित किए हैं। तलाशी में 48 लाख रुपये से अधिक नकद, कई डिजिटल उपकरण और दस्तावेजी साक्ष्य जब्त किए गए।
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री…
ईरानी बंदरगाहों से जहाजों की आवाजाही अवरुद्ध करने की अमरीका की घोषणा के बाद वैश्विक…