शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2024 में कथित अनियमितताओं का मामला व्यापक जांच के लिए केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो को सौंप दिया है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सरकार परीक्षाओं की शुचिता और विद्यार्थियों का हित सुनिश्चित रखने के लिए प्रतिबद्ध है। यदि कोई व्यक्ति या संगठन इस मामले में लिप्त पाया जाता है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
केन्द्र सरकार ने परीक्षाओं में कदाचार रोकने के लिए लोक परीक्षा अनुचित साधन निवारण अधिनियम 2024 लागू किया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एन.टी.ए.) ने पिछले महीने की पांच तारीख को नीट (यूजी) परीक्षा संचालित की थी। परिणाम आने के बाद परीक्षा में अनियमितता बरते जाने और जालसाजी के आरोप लगे थे।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्ली में आगामी केंद्रीय बजट 2027-28 के संबंध…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आर्थिक सुरक्षा, उन्नत विनिर्माण, सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिज, स्वच्छ ऊर्जा…
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री, श्री जीतन राम मांझी ने आज नई दिल्ली…
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के जहाजों पर तैनात बराक प्वाइंट डिफेंस मिसाइल प्रणाली के…
पूंजी की पर्याप्तता, कारोबार में वृद्धि, ऋण खातों के एनपीए में बदलने की कम दर,…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी…