भारत

अगले कुछ दिनों के दौरान उत्‍तर भारत पर दो पश्चिमी विक्षोभों का प्रभाव दिखेगा: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों के दौरान उत्‍तर भारत पर दो पश्चिमी विक्षोभों का प्रभाव दिखेगा। अनुमान के अनुसार आज से लेकर 5 फरवरी तक गिलगित, बाल्‍तिस्‍तान, मुजफ्फराबाद, जम्‍मू-कश्‍मीर और हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर जबकि उत्‍तराखंड और लद्दाख में कुछ स्‍थानों पर बर्फबारी होने की संभावना है।

पंजाब और हरियाणा में भी कुछ स्‍थानों पर आज से 5 फरवरी तक हल्‍की वर्षा हो सकती है। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्‍तर प्रदेश के कुछ भागों में कल से बादल छाने और हल्‍की वर्षा होने के आसार हैं। उधर, दक्षिण भारत में तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और केरल में भी कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Editor

Recent Posts

एपीडा ने वैश्विक खाद्य व्यापार के अवसरों को मजबूत करने के लिए गल्फूड आयोजक के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए

नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में वाणिज्य सचिव श्री राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में कृषि…

11 मिनट ago

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा और अंतिम टी20 क्रिकेट मैच आज शाम दिल्ली में

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी -20 क्रिकेट श्रृंखला का अंतिम मुकाबला…

17 मिनट ago

अमरीका में प्रतिनिधि सभा ने रूस के अधिकारियों और अर्थव्यवस्था पर प्रतिबंध लागू करने वाला विधेयक पारित किया

अमरीका में प्रतिनिधि सभा ने रूस के अधिकारियों और अर्थव्यवस्था को लक्षित करते हुए व्यापक…

22 मिनट ago

अमरीका के फेडरल रिजर्व ने महंगाई पर काबू पाने के लिए अपनी प्रमुख ब्याज दर में बढ़ोतरी की

अमरीका के फेडरल रिजर्व ने महंगाई पर काबू पाने के लिए 2023 के बाद पहली…

1 घंटा ago

भारत में चीता संरक्षण कार्यक्रम के चार वर्ष पूरे होने पर देश में चीतों की संख्या बढ़कर 52 हुई

भारत में चीता संरक्षण कार्यक्रम के चार वर्ष पूरे होने पर देश में चीतों की…

1 घंटा ago

भारत ने तथाकथित पाकिस्तान-चीन सीमा संयुक्त आयोग को खारिज किया

भारत ने तथाकथित पाकिस्तान-चीन सीमा संयुक्त आयोग को खारिज किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता…

1 घंटा ago