भारत

छत्तीसगढ के बीजापुर जिले में कल सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में आठ माओवादी मारे गए

छत्तीसगढ के बीजापुर जिले में कल सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में आठ माओवादी मारे गए। पुलिस के अनुसार जिले के गंगलूर क्षेत्र में माओवादियों के होने की जानकारी मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। दोनों ओर से गोलीबारी के बाद घटना स्‍थल से आठ नक्‍सलियों के शव तथा राइफल और हथगोले बरामद हुए। अंतिम समाचार मिलने तक इलाके में तलाशी अभियान जारी है। छत्‍तीसगढ़ मुख्‍यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ये हमारे जवानों की एक बड़ी सफलता है।

ये हमारे सुरक्षाबल के जवानों की एक बड़ी सफलता है। मैं उनके साहस को सलाम करता हूँ। देश के यशस्‍वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, गृहमंत्री अमित शाह जी का जो संकल्‍प है, 31 मार्च 2026 तक इस देश से नक्‍सलवाद को समाप्‍त करने का। निश्‍चित रूप से नक्‍सलवाद समाप्‍त होकर रहेगा।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

18 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

18 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago