भारत

झारखंड के बोकारो जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए

झारखंड में आज बोकारो के लुगु पहाड़ी इलाके में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के साथ मुठभेड में 8 नक्सली मारे गए। झारखंड के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि सुरक्षा बलों ने अब तक आठ माओवादियों के शव बरामद किए हैं। मुठभेड़ स्‍थल से बड़ी संख्‍या में हथियार और गोली बारूद भी बरामद किया गया है। यह मुठभेड़ लगभग दो घंटे चली।

बोकारो जिले के लुगु हिल्स में आज सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में शीर्ष तीन नक्सली जिनमें एक करोड़ रुपये का इनामी माओवादी, प्रयाग मांझी उर्फ ​​विवेक, बिहार का अरविंद यादव उर्फ ​​अविनाश दा और साहेबराम मांझी समेत आठ माओवादी मारे गए हैं। सुरक्षा बल सभी संभावित माओवादी ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रहे हैं। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने झारखंड पुलिस की आत्मसमर्पण नीति के तहत माओवादियों को जल्द से जल्द आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है। आज बोकारो में हुए मुठभेड़ का जिक्र करते हुए मंत्रालय ने अगले साल तक नक्सलवाद को खत्म करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Editor

Recent Posts

ओमान तट पर अमरीकी सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराए जाने के जवाब में अमरीका ने ईरान पर हमले किए

ओमान तट के पास अमरीकी सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराए जाने के जवाब में…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के सबसे लंबे कार्यकाल वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बने

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री…

4 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (विनिमय) का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में लैंड…

17 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी को सबसे लंबे समय तक भारत का निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दुनिया भर के नेताओं ने गर्मजोशी भरी बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को सबसे लंबे समय तक भारत का निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दुनिया…

17 घंटे ago

ब्रिस्टल विश्वविद्यालय, यॉर्क विश्वविद्यालय और यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स—को तीन अनुमोदन पत्र (एलओपीएस) जारी हुए

आज शिक्षा मंत्रालय द्वारा तीन वैश्विक प्रतिष्ठित विदेशी उच्च शिक्षा संस्थानों— ब्रिस्टल विश्वविद्यालय, यॉर्क विश्वविद्यालय…

17 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल सबाह के साथ टेलीफोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल सबाह के…

19 घंटे ago