निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के तबादलों की घोषणा की है। आयोग ने बताया कि चुनाव तैयारियों की समीक्षा के बाद ये निर्देश दिये गए हैं। निर्वाचन आयोग ने नंदिनी चक्रवर्ती के स्थान पर दुष्यंत नरियाला को राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किया है।
संघमित्रा घोष को पश्चिम बंगाल सरकार के गृह और पर्वतीय मामलों की प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। निर्वाचन आयोग के सचिव सुजीत कुमार मिश्रा ने कहा कि आयोग के निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने संबंधी अनुपालन रिपोर्ट आज दोपहर 3 बजे तक भेज दी जाये।स्थानांतरित अधिकारी चुनाव संपन्न होने तक चुनाव संबंधी किसी भी पद पर तैनात नहीं किये जाएंगे।
वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…
आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस सप्ताह न्यूयॉर्क में अमरीका की अग्रणी…