भारत

चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से यमुना नदी को जहरीला करने के आरोपों से संबंधित नोटिस का जवाब देने को कहा

निर्वाचन आयोग ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को कल सुबह तक यमुना नदी को जहरीला करने के उनके आरोपों से संबंधित नोटिस का जवाब देने का निर्देश दिया है। अरविंद केजरीवाल को लिखे अपने पत्र में आयोग ने उनके द्वारा की गई टिप्‍पणियों पर जवाब देने को कहा है। आयोग ने कानूनी रूप से नियंत्रित अमोनिया के बढे स्‍तर और लंबे समय से चले आ रहे दीर्घकालि‍क मुद्दे के साथ अरविंद केजरीवाल के जवाब को मिश्रित न करने का आदेश दिया है।

नई दिल्‍ली में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ने हरियाणा सरकार पर यमुना नदी में अमोनिया के स्तर पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

आतिशी जी ने नायब सैनी जी को फोन किया, उनसे रिक्‍वेस्‍ट की कि अमोनिया का लेवल बहुत बढ़ रहा है इसको प्‍लीज कम करवाइए, दिल्‍ली के अंदर लोगों के लिए जान का खतरा बना हुआ है, हेल्‍थ हेजर्ड है। नायब सैनी जी एक बार फोन पर आए, दो बार आए, तीन बार आए, उन्‍होंने कहा कि हां मैं कुछ करता हूं, हां मैं कुछ करता हूं, लेकिन उन्‍होंने कुछ नहीं किया।

भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आज आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह दिल्ली के निवासियों से झूठे वादे कर रही है और यमुना नदी के मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रही है। भाजपा के प्रवक्‍ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यमुना के पानी पर अरविंद केजरीवाल का झूठ उजागर हो गया है।

राजनीति को जिस निचले और छिछले स्‍तर पर आम आदमी पार्टी और दिल्‍ली के तथाकथित असली मुख्‍यमंत्री केजरीवाल जी ने पहुंचाया है। जब उन्‍होंने यमुना जी के पानी के बारे में अपनी जहरीली वाणी बोली थी। चुनाव आयोग ने जिस प्रकार से उनसे साफ-साफ कहा है कि इसका सबूत दीजिए और कैसे आपने रोका था यह साफ करिए इससे एक और बात साफ हो गई कि उनका झूठ नैतिक दृश्‍य तो गलत था ही अब संवै‍धानिक दृश्‍य भी उनका झूठ उजागर हो गया।

Editor

Recent Posts

सीसीआई ने FIH मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स द्वारा IIFL कैपिटल सर्विसेज की कुछ अतिरिक्त इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एफआईएच मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड…

7 मिनट ago

सीसीआई ने लॉरियल इंडिया द्वारा ओनेस्टो लैब्स के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने लॉरियल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ओनेस्टो लैब्स प्राइवेट लिमिटेड के…

12 मिनट ago

डीआरआई ने बांग्लादेश से तस्करी करके लाया गया 17 करोड़ रुपये कीमत का 12 किलो विदेशी सोना जब्त किया

सीमा पार सोने की तस्करी के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना…

16 मिनट ago

डीआरआई के अधिकारियों ने न्हावा शेवा बंदरगाह पर पटाखों की संदिग्ध आयात खेप को जब्त किया

खुफिया जानकारी पर आधारित एक अभियान में, डीआरआई के अधिकारियों ने न्हावा शेवा बंदरगाह पर…

47 मिनट ago

RBI ने बैंकिंग प्रणाली में अतिरिक्‍त तरलता की वजह से 75,026 करोड़ रुपये वापस लिए

रिज़र्व बैंक ने बैंकिंग प्रणाली में अतिरिक्‍त तरलता की वजह से आज एक ओवरनाइट वेरिएबल…

15 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ; लखनऊ के साथ गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज में भी सेवा की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

15 घंटे ago