निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और प्रचार प्रतिनिधियों से चुनाव के दौरान कृत्रिम रूप से और एआई-जनित सामग्री का ज़िम्मेदारी से उपयोग करने का आग्रह किया है।
“आयोग ने चुनाव प्रचार के लिए उपयोग या प्रसारित किसी भी एआई-संशोधित फोटो, ऑडियो या वीडियो को, एआई-जनित, डिजिटल रूप से बनी या सिंथेटिक सामग्री के रूप में चिन्हित करने को कहा है, जो दृश्य प्रदर्शन क्षेत्र के कम से कम 10 प्रतिशत हिस्से को कवर करती हो। इसके अतिरिक्त, ऐसी सामग्री को मेटाडेटा या साथ में दिए गए कैप्शन में इसके निर्माण के लिए ज़िम्मेदार संस्था का नाम प्रमुखता से दर्शाना होगा।
आयोग ने ऐसी किसी भी सामग्री को प्रकाशित या साझा करने पर भी रोक लगाने का आह्वान किया है जो गैर-कानूनी हो और किसी व्यक्ति की पहचान, रूप या आवाज़ को उसकी सहमति के बिना गलत तरीके से प्रस्तुत करती हो, और मतदाताओं को गुमराह करने या धोखा देने के इरादे से बनाई गई हो। निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों के लिए इस तरह की किसी भी सामग्री को हटाने के लिए 3 घंटे का समय भी अनिवार्य किया है। राजनीतिक दलों को आयोग द्वारा मांगे जाने पर सत्यापन के लिए, निर्माता के विवरण और तिथि और समय सहित सभी एआई-जनित अभियान सामग्रियों का रिकॉर्ड भी रखना होगा।
केन्द सरकार ने आज प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित शासन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि…
भारत और मोज़ाम्बिक ने 1-2 अप्रैल, 2026 को मोज़ाम्बिक के मापुटो में संयुक्त रक्षा कार्य…
सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने…
भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और खनन कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी)…
रशियन फेडेरेशन की फेडरल एसेम्बली की फेडेरेशन काउंसिल के फर्स्ट डेप्युटी स्पीकर व्लादिमिर याकुशेव के…
सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर.…