भारत

निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रकिया SIR के तीसरे चरण की घोषणा की

निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण – एसआईआर अभियान के तीसरे चरण की घोषणा की है। तीसरे चरण का अभियान 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा। इस चरण में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, तेलंगाना और उत्तराखंड राज्य शामिल हैं। इस चरण के अंतर्गत केंद्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव शामिल हैं।

तीसरे चरण के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान, 3.94 लाख से अधिक बूथ स्तरीय अधिकारी 36.73 करोड़ मतदाताओं के घर–घर जाकर उनसे संपर्क करेंगे। इस कार्य में राजनीतिक दलों द्वारा जनगणना चरण के दौरान नियुक्त किए गए 3.42 लाख बूथ स्तरीय एजेंट भी सहायता करेंगे।

इसके साथ ही, तीसरे चरण में हिमाचल प्रदेश, जम्मू–कश्मीर तथा लद्दाख को छोड़कर पूरे देश में मतदाता सूची संशोधन का कार्य पूरा हो जाएगा। इन तीन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जनगणना के दूसरे चरण के पूरा होने और ऊपरी इलाकों या हिमपात वाले क्षेत्रों में मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, इन तीन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए मतदाता सूची संशोधन का कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा।

लगभग 59 करोड़ मतदाताओं को सम्मिलित करने वाले 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर के पहले दो चरणों में, राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 6.30 लाख से अधिक बूथ स्‍तरीय अधिकारी और 9.20 लाख बूथ स्‍तरीय एजेंट एसआईआर प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में शामिल थे।

Editor

Recent Posts

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिनों…

19 घंटे ago

ब्रिक्स व्‍यापार मंच में पीएम मोदी ने स्‍थायी वैश्विक व्यापार के लिए सुरक्षित समुद्री और आपूर्ति मार्ग तथा व्यापारिक बाधाएं हटाने पर बल दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार को सुचारु बनाए रखने के लिए सुरक्षित समुद्री मार्ग,…

19 घंटे ago

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव…

19 घंटे ago

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

1 दिन ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के…

1 दिन ago