निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में अनियमितताओं के आरोपों पर सात सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश दिया है। आयोग ने राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को पत्र लिखकर इन सात अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि मतदाता सूची के गहन पुनिरीक्षण–एसआईआर प्रक्रिया में शामिल इन अधिकारियों के विरूद्ध गंभीर कदाचार, कर्तव्य की उपेक्षा और वैधानिक अधिकार के दुरुपयोग के साक्ष्य मिले हैं। इनमें कैनिंग पुरबा से दो और सूती, मैनागुरी, शमशेरगंज, देबरा और फरक्का निर्वाचन क्षेत्रों से एक–एक अधिकारी शामिल हैं।
इस बीच, सर्वोच्च न्यायालय के 9 फरवरी के निर्देश के अनुपालन में, निर्वाचन आयोग ने एस.आई.आर. प्रक्रिया से संबंधित सभी आपत्तियों के निपटान के संबंध में कडा संदेश जारी किया है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में कहा गया है कि प्रस्तुत किए गए सभी फॉर्म-7 को तुरंत संबंधित ई.आर.ओ. और ए.ई.आर.ओ. को भेजा जाना चाहिए।
इटली के अखबार कोरिएरे देल्ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…
उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता…
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…
भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…
एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…