insamachar

आज की ताजा खबर

Election Commission
चुनाव भारत

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में पहली पूरक मतदाता सूची प्रकाशित की

निर्वाचन आयोग ने कल रात पश्चिम बंगाल में एस.आई.आर. के बारे में न्‍यायालय के निर्णय के बाद पहली पूरक मतदाता सूची जारी कर दी है। प्रत्‍येक बूथ के लिए सूची निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर रात में लगभग 11 बजकर 55 मिनट पर उपलब्‍ध कराई गई। पूरक सूची में उन मतदाताओं के नाम शामिल हैं जिनके मामलों का फैसला सर्वोच्‍च न्‍यायालय के निर्देश के बाद न्‍यायिक अधिकारियों ने किया है।

मुख्‍य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि अब तक करीब 29 लाख नाम के बारे में फैसला हो चुका है। यह तत्‍काल पता नहीं चल पाया कि इनमें से कितने नाम पहली पूरक सूची में रखे गये और कितने हटाए गये। इससे पहले 28 फरवरी को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में लगभग 60 लाख नाम को निर्णयाधीन के रूप में चिन्‍ह्त किया गया था।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *