insamachar

आज की ताजा खबर

Election Commission
चुनाव भारत

निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के चुनाव की अधिसूचना जारी की

निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। नामांकन आज से 5 मार्च तक दाखिल किए जा सकते हैं। मतदान अगले महीने की 16 तारीख को होगा। महाराष्ट्र में सात, तमिलनाडु में छह, बिहार और पश्चिम बंगाल में पांच-पांच, ओडिशा में चार, असम में तीन, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में दो-दो तथा हिमाचल प्रदेश में एक सीट के लिए मतदान होगा।

केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और रामदास अठावले, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, राष्‍ट्रवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी-एसपी गुट नेता शरद पवार, राष्ट्रीय लोक मोर्चा नेता उपेंद्र कुशवाहा, कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंहवी, ऑल इंडिया अन्‍ना डीएमके नेता एम थंबीदुरई और डीएमके नेता तिरुचि शिवा का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *