निर्वाचन आयोग ने असम में विशेष संशोधन– एसआर 2026 की कल अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की। इसमें राज्य के सभी 126 विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इसके अनुसार राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या 2 करोड़ 49 लाख 58 हजार 139 है। राज्य मुख्य चुनाव अधिकारी के अनुसार, मसौदा सूची से 2 लाख 43 हजार 485 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।
इस बीच, सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण-एस आई आर से संबंधित मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि 28 फरवरी तक बढ़ा दी है।





