निर्वाचन आयोग ने कहा है कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में बृहस्पतिवार के विधानसभा चुनाव में से किसी भी केंद्र पर पुनर्मतदान की सिफारिश नहीं की गई है। आयोग ने कहा कि पश्यिम बंगाल मे पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण रहा था। इसलिए, किसी भी बूथ पर दोबारा मतदान की आवश्यकता नहीं है।
पहले चरण में, राज्य के 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान हुआ था। इसमें रिकॉर्ड 92 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े थे।
उधर, तमिलनाडु में भी बृहस्पतिवार को जिन 75 हजार 64 केन्द्रों पर मतदान हुआ था, उनमें सभी केन्द्रों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा और इसलिए दोबारा मतदान कराने का कोई कारण नहीं है। राज्य में विधानसभा की 234 सीटों के लिए 85 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। निर्वाचन आयोग के जागरूकता अभियान और 14 लाख नए मतदाताओं के कारण मतदान का प्रतिशत इस बार अधिक रहा। भूटान, मिस्र, मॉरीशस और मॉल्दोवा के प्रतिधिनियों ने मतदान केंद्रों का दौरा किया और चुनाव आयोजन की तारीफ़ की। मॉरीशस के उच्चायुक्त ने कहा कि भारत लोकतंत्र की राह पर चलते हुए दुनिया को चुनाव के तौर-तरीक़े और अनुभव सिखा रहा है।
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…
भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…
एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…
वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…