भारत

निर्वाचन आयोग आज बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी करेगा

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची आज जारी की जाएगी। राज्य में विधानसभा चुनाव इसी मतदाता सूची के आधार पर होगा। निर्वाचन आयोग इसे ऑनलाइन जारी करेगा और आज दोपहर तक यह उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के अनुसार, मतदाता सूची की प्रतियां सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और जिला मजिस्ट्रेटों को उपलब्ध कराई जाएंगी। अंतिम मतदाता सूची सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों को भी प्रदान की जाएगी।

बिहार में वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण अभियान के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एस आई आर के बाद प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन इस वर्ष एक अगस्त को किया गया था। इसमें गणना प्रपत्र भरकर जमा करने वाले सात करोड़ चौबीस लाख से अधिक मतदाताओं के नाम शामिल किए गए थे। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों में बिहार में मतदाताओं की संख्या 7 करोड़ 89 लाख थी। बाद में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान मृत मतदाताओं, दूसरी जगह स्थानांतरित और दोहरी प्रविष्टि वाले 65 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गये। दावा आपत्ति के दौरान 36 हजार से अधिक मतदाताओं ने नाम जोड़ने के लिए दावा पेश किया जबकि 2 लाख 17 हजार मतदाताओं ने नाम हटाने के लिए आवेदन किए हैं।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

3 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

3 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

5 घंटे ago