भारत

नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव आज; एनडीए ने ओम बिड़ला और इंडिया गठबंधन ने के. सुरेश को उम्‍मीदवार बनाया

नई लोकसभा के अध्‍यक्ष का चुनाव आज होगा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ सांसद ओम बिरला राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए के उम्‍मीदवार हैं। दूसरी ओर विपक्षी इंडिया गठबंधन ने कांग्रेस सांसद के.सुरेश को उम्मीदवार बनाया है। सरकार और विपक्ष के बीच पद के लिए सहमति नहीं बन सकी। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिज‍िजू ने कहा कि लोकसभा अध्‍यक्ष का चुनाव सर्वसम्‍मति से और निर्वि‍रोध होना चाहिए। उन्‍होंने विपक्ष से फैसले पर फिर से विचार करने का आग्रह किया।

कांग्रेस पार्टी ने अगर स्‍पीकर पद को चुनौती देने के लिए नामांकन पत्र भराया है, तो ये अफसोस की बात है, क्‍योंकि आज तक स्‍पीकर पद को लेकर चुनाव नहीं हुआ है। जब बात किया कांग्रेस के नेता आए थे माननीय राजनाथ सिंह, माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी और एनडीए के सारे लीडर्स, हम लोग सब थे, वहां कांग्रेस के नेता ने कंडीशन लगाया कि आप डिप्‍टी-स्‍पीकर पोस्‍ट दें। तब हम स्‍पीकर को समर्थन करेंगे, तो ये आदान-प्रदान करके ये पद ये पार्टी ले लो। वो पद ये पार्टी ले लो। ऐसा स्‍पीकर और डिप्‍टी स्‍पीकर को नहीं कर सकते।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि विपक्ष को बताया गया है कि विपक्ष का उपाध्‍यक्ष के मुद्दे को इसके चुनाव के समय निपटाया जाएगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष लोकसभा अध्‍यक्ष पद के लिए एनडीए उम्‍मीदवार को समर्थन देने को तैयार है, बशर्ते उपाध्‍यक्ष पद विपक्ष को दिया जाए।

दशकों बाद लोकसभा अध्‍यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। संविधान के अनुच्छेद 93 के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव साधारण बहुमत से होता है। इसका मतलब यह है कि जिस उम्मीदवार को सदन में मौजूद सदस्यों में से आधे से अधिक वोट मिलेंगे, उसे अध्यक्ष चुना जाएगा। हालांकि सत्तारूढ़ एनडीए के पक्ष में बहुमत हैं और पूरी संभावना है कि ओम बिरला को इस बार भी लोकसभा अध्‍यक्ष के लिए चुन लिए जाएंगे। वहीं, विपक्ष अपने उम्मीदवार को मैदान में उतारकर पूरी टक्‍कर देने को तैयार है। पिछली लोकसभा में अध्यक्ष रहे ओम बिरला राजस्थान से लगातार तीसरी बार कोटा बूंदी लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वहीं, आठ बार के सांसद और विपक्ष के उम्‍मीदवार कांग्रेस के के.सुरेश केरल की मावेलिककारा लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

Editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से इस वर्ष सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति से कक्षा 6 के विद्यार्थियों को छूट देने पर विचार करने को कहा

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…

9 मिनट ago

अमेरिका ने भारत और 19 अन्य देशों से आयातित विशेष दवाओं पर टैरिफ हटाया

अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…

26 मिनट ago

भारत ने रोम में COFO 28 में वन एवं भू-दृश्य पुनर्स्थापन पहलों को प्रदर्शित किया

भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…

32 मिनट ago

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

12 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

13 घंटे ago